{"_id":"5dd1a55b8ebc3e54a438f667","slug":"froud-ambala-news-knl120411186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर विदेशी महिला से हुई दोस्ती फिर महंगे गिफ्ट के लालच में लगा 1.20 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर विदेशी महिला से हुई दोस्ती फिर महंगे गिफ्ट के लालच में लगा 1.20 लाख का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अगर आपकी किसी विदेशी युवती से दोस्ती हो जाए और वह आपके लिए महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहे तो सावधान हो जाएं। बुड़ियों गांव का एक युवक ऐसे ही धोखाधड़ी का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विदेशी युवती ने उसे महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर 1.20 लाख ठग लिए। युवक को ठगी का अहसास तब हुआ जब ठग की डिमांड लगातार बढ़ने लगी। पीड़ित की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक दोस्त ने खुद को बताया अमीर
पुलिस को दी शिकायत में बुडियों के सुशील कुमार ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक महिला से हो हुई थी। महिला ने अपना असली नाम इंग्लैंड की रहने वाली वेरोनिका लूसी बताया। वेरोनिका ने सुशील को फेसबुक पर बताया कि वह एक प्राईवेट कंपनी में 20 हजार पौंड के वेतन पर काम करती है व उसकी माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब वह अपने भाई के साथ रहती है। दोनों के बीच कुछ दिनों बाद वाट्सएप से रोज बात भी होनी लगी।
फिर जमीनी विवाद की चली चाल
विदेशी महिला ने सुशील को फंसाने के लिए कहा कि उसका उसके चाचा के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। अगर वह केस जीतती है, तो वह सुशील को बतौर दोस्त एक महंगा तोहफा देगी। कुछ दिन बाद वेरोनिका ने सुशील को मैसेज किया कि वह केस जीत गई है और सुशील के लिए शॉपिंग कर रही है। जिसमें उसने कपडे़, जूते व सोने की अंगूठी, लैपटॉप व मोबाइल की फोटो भेजी। कहा कि वह इसे कोरियर कर रही है। जिसमें 50 हजार डॉलर भी हैं। उसने सुशील से कहा कि कोरियर को 25 हजार रुपए देकर ले लेना। जिसकी उसे रसीद भी भेजी गई। अगले दिन कोरियर कंपनी से आए फोन के आधार पर युवक ने उनके बताए खाते में 25 हजार रुपये डाल दिए। जिसके बाद फिर से एक फोन पर सुशील को बताया गया कि उनका कोरियर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्कैन हुआ है। जिसमें 50 हजार पौंड भी है। जोकि आपको कैश नहीं दे सकते। ऑनलाइन भेजने पर उसकी फीस 95 हजार बताई जोकि सुशील ने उनके बताए खाते में डलवा दी।
विज्ञापन
कस्टम के नाम पर मांगे करीब 3 लाख
महंगे गिफ्ट के लालच में सुशील 1.20 लाख की ठगी का शिकार हो चुका था। इसी बीच एक फोन आया जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम विभाग से समीर बताया। उसने कहा कि आपके कोरियर में बहुत ज्यादा पैसे हैं जोकि बिना टैक्स के आप तक नहीं भेजे जा सकते। इसके टैक्स के रूप में आपको 2 लाख 88 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। लाखों रुपए की मांग होने पर सुशील को शक हुआ तो कहा कि मैं दिल्ली आकर सारा टैक्स जमा करा दूंगा। इसके बाद उन्होंने सुशील का फोन उठाना बंद कर दिया। जिससे सुशील का शक विश्वास में बदल गया। लेकिन तब तक वह ठगी का शिकार हो चुका था।
फेसबुक पर विदेशी महिला द्वारा ठगी करने के मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फेसबुक पर अनजान दोस्त बनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
हरभजन सिंह, एसएचओ, मुलाना थाना