फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Free physiotherapy center launched for women suffering from back and neck pain.

Ambala News: महिलाओं के लिए कमर, गर्दन दर्द के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Free physiotherapy center launched for women suffering from back and neck pain.
साहा में महिलाओं के लिए खुले निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्याति​थि व अन्य:
साहा। सेवा धाम आश्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य व सशक्तीकरण के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी केंद्र का लोकार्पण हुआ। यह केंद्र सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा संचालित है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अल्ट्रूइस्ट टेक्नोलॉजीज के निदेशक अनुज अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि केंद्र का शुभारंभ किया। यहां आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्टों की देखरेख में उपचार होगा। कमर, गर्दन, घुटनों, जोड़ों, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द, मांसपेशियों के खिंचाव व नसों की ब्लॉकेज का इलाज होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि हर मरीज के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना बनाई जाएगी। इससे महिलाओं को जल्द दर्द से राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर विनीत मलिक, विवेक शर्मा, रिंपल चौहान, देवेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed