{"_id":"6b035ba207535fd4cc0ee311","slug":"free-cancer-screening-camp-organised-in-cantonment-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173045-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी में मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी में मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पारुल आसरा कैंसर फाउंडेशन के सहयोग से राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई तरह की मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसमें सभी विवाहित महिलाओं के लिए पैप स्मीयर टेस्ट और 40 वर्ष व उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए मैमोग्राफी की व्यवस्था रही। इसके साथ ही 55 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए पीएसए टेस्ट किया गया। सभी वर्ग के लोगों के लिए बीपी, आरबीएस और वजन की जांच के साथ-साथ ईएनटी व मुख परीक्षण की सुविधा भी दी गई। इस दौरान डॉ. केजी गुप्ता , डॉ. जेपी गुप्ता और डॉ. भरत गुप्ता मौजूद रही। संवाद
शिविर में कराई नि:शुल्क नेत्र जांच
अंबाला। छावनी स्थित दर्शन आश्रम, दर्शन एकेडमी में रविवार को दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज और संत राजिंद्र सिंह महाराज का पावन प्रकाश पर्व मनाया गया। यह कार्यक्रम सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मानव सेवा के तहत एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। यह शिविर एलजे आई हॉस्पिटल के सौजन्य से सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें अस्पताल के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की गहन जांच की और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर को लेकर साध संगत और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया और इस निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। संवाद
ज्ञानयज्ञ में गूंजा श्रीमद्भागवत का संदेश
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 स्थित अर्बन एस्टेट के श्री शिवधाम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीतामूर्ति दादा गुरुदेव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है जोकि 26 नवंबर तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक जार रहेगा। कथा के दौरान सद्गुरुचरणसेवित ब्रह्मचारी गोलानांद महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही भक्तों के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को हमेशा भगवान के चरणों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को सायं 5 बजे से हरि इच्छा तक विशेष भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विवेक समालोता द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संवाद