{"_id":"68a0e4ad652af2eb0d0efa97","slug":"fraud-was-done-by-video-calling-an-old-man-retired-from-lic-and-showing-him-the-court-and-judges-seat-ambala-news-c-36-1-sknl1017-147919-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एलआईसी से रिटायर बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर कोर्ट व जज की सीट दिखा की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एलआईसी से रिटायर बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर कोर्ट व जज की सीट दिखा की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। एलआईसी से रिटायर्ड अंबाला कैंट की इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55.89 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित सुरेंद्र कुमार भारद्वाज की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों पर बीएनएस में जाली दस्तावेज की धारा 340 व जालसाजी 338 आदि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शातिर आरोपियों ने वीडियो कॉल कर कोर्ट व जज की सीट दिखा कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोपियों ने कहा कि हमने आपका केस सीबीआई को दे दिया है। आपकी पेशी ऑनलाइन होगी। इस तरह से आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में राशि डलवा ली।
मुम्बई थाने में मामला दर्ज होने की बात बोलकर झांसे में लिया
तहरीर में अंबाला कैंट इंद्रपुरी निवासी 82 वर्षीय सुरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि वह एलआईसी से रिटायर्ड है। 13 मार्च 2025 को उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। सामने वाले ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी का कर्मचारी बताया। बोला कि आपके खिलाफ मुम्बई थाने में मामला दर्ज हुआ है इसलिए आपका दो घंटे में फोन बंद हो जाएगा। पहले तो मुम्बई बुलाने की बात कहीं। बाद में व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करते हुए कहा कि यदि तुम अपने लड़के को बताओगे तो उसका अपहरण कर लिया जाएगा। 9 अप्रैल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस बीच लगातार डिजिटल अरेस्ट करके रखा हुआ था। शातिर ने कहा कि बैंक में जाओ तो बतलाना कि बैंक में पहुंच गया हूं। धमकाया कि नजर रखने के लिए आपके पीछे सिक्योरिटी गार्ड लगा रखा है। इस तरह से उनके झांसे में आने के बाद 18 मार्च को 17.49 लाख और 7 अप्रैल को 7.20 लाख रुपये व 19 मार्च को 14 लाख रुपये व 26 मार्च को 14 लाख 50 हजार रुपये व 28 मार्च को 2 लाख 20 हजार रुपये व 29 मार्च को 50 हजार रुपये की एफडी तुड़वाकर दी। 18 मार्च को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में तबीयत काफी खराब हो गई थी।
घर में सो रहे व्यक्ति से दूसरे कमरे से 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी
अंबाला। राज विहार कॉलोनी स्थित घर में सो रहे व्यक्ति से दूसरे कमरे से 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता बरलाना की राज विहार कॉलोनी निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को अपने शराब के ठेको से 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि एकत्रित की थी। घर आने के बाद नकदी कमरे के दराज में रख दी थी और वह दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह कमरे में जाकर देखा कि दो फोन व नकदी भी गायब थी। अज्ञात घर में घुसकर चोरी कर गया।