फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of three and a half lakhs in the name of getting visa

अंबाला: वीजा लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी, वापस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, दंपती पर केस

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

पीड़ित ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। दो अक्तूबर को इस संबंध में एसपी अंबाला को शिकायत दी गई।

विज्ञापन
Fraud of three and a half lakhs in the name of getting visa
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में वीजा लगवाने के नाम पर मेक वीजा कंपनी के मालिक व उसकी पत्नी ने युवक से तीन लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो अक्तूबर को इस संबंध में एसपी अंबाला को दी शिकायत में सौरभ भोला ने बताया कि वह सेक्टर आठ शहर का निवासी है। उसे कनाडा जाना था। फेसबुक पर वह मेक वीजा मालिक के संपर्क में आया, इसका ऑफिस फरीदाबाद में है।

विज्ञापन

 

इसके बाद उसने मेक वीजा के मालिक अंकित कपूर को फोन किया। उसने बताया कि वह कनाडा में उसका बिजनेस वीजा लगवा सकता है। उसने पीड़ित को यकीन दिलाया कि अगर वह बिजनेस वीजा ले तो कनाडा में पक्का हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वह वीजा लगवाने के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये लेगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए। छह महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसका वीजा नहीं लगवाया। पीड़ित ने अपने स्तर पर पता लगाया तो पता चला कि आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा थाना फरीदाबाद कोतवाल में पहले से दर्ज है।

 

इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपियों को फोन करके अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर अंकित कपूर और शिबिया कपूर के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed