{"_id":"651b2b435e5391c1bc0d5257","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-peon-job-in-court-ambala-news-c-18-1-knl1025-232760-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोर्ट में चपरासी की नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोर्ट में चपरासी की नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला की कोर्ट में चपड़ासी की नौकरी लगवाने के नाम पर पंजाब के व्यक्ति से तीन ठगों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं बल्कि उसे एक ज्वाइनिंग लेटर तक दिया ताकि पीड़ित को भरोसा हो जाए कि सही में नौकरी मिल रही है। सिर्फ यह नहीं बल्कि पीड़ित के बेटे की फर्जी ट्रेनिंग भी कराई और उसके खाते में स्टायफंड भी दिया। मगर इसके बाद जब पीड़ित के शक हुआ तो मामला खुल गया। पीड़ित का आरोप है कि ऐसे आरोपी ने कई लड़कों को ठगा है। इस मामले में अंबाला सिटी थाना में सुरेश कुमार, आशा मक्कड़, विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
इस मामले में अंबाला सिटी थाना को शिकायत देते हुए पंजाब के डेराबस्सी मनोली सूरत गांव निवासी गुरपाल सिंह ने बताया कि गांव में एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सुरेश से हुई थी। वह कुछ जानकारों को नौकरी लगवाने के लिए अपनी पहुंच बता रहा था। इसके बाद पूछने लगा कि आपके कितने बेटे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और अभी बेरोजगार हैं। ऐसे में सुरेश ने कुछ दिन बाद पीड़ित गुरपाल से संपर्क किया और कहा कि कोर्ट में चपड़ासी की नौकरी है लगवानी हो तो बताओ। इसके बाद 3 लाख रुपये मांगे गए। इसके बाद पीड़ित को अंबाला सिटी रुपये लेकर बुलाया गया जहां पर आशा मक्कड़ और उसके
पति विजय कुमार से आरोपी सुरेश ने मिलाया। इसके बाद पीड़ित ने जब तीन लाख रुपये दे दिए तो एक दस्तावेज आरोपियों ने थमा दिया।
इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए और दो लाख रुपये की मांग कर कहने लगे कि यह पोस्ट कच्ची है, अगर रुपये और दे तो स्थाई करा देंगे। पीड़ित ने दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक शिक्षा विभाग का पत्र दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित के बेटे को एक ट्रेनिंग कराने लगे और स्टायफंड के रुपये में उसके खाते में 10 हजार रुपये डाल दिए ताकि शक न हो। मगर पीड़ित को शक हो गया और उसने मोहाली एसपी को शिकायत कर दी। इसके बाद आरोपी मोहाली में पेश हो गए और एक शपथ पत्र दे दिया कि अंबाला में पूरे रुपये वापस कर देंगे। मगर हर बार आराेपी बात टालते रहे। अब अंबाला सिटी में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया गया है।