फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 38 lakh in the name of getting PR in Canada

Ambala News: कनाडा में पीआर दिलवाने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 38 lakh in the name of getting PR in Canada
अंबाला। बहन-भाई को कनाडा भेजकर व पीआर दिलवाने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हालांकि मामला करीब दो साल पुराना है। आरोपियों ने पहले पैसे लौटाने की बात कही थी और 55 लाख रुपये की राशि में से करीब 17 लाख रुपये लौटा भी दिए। बाद में बचे हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया। महेश नगर पुलिस ने बब्याल वशिष्ट नगर निवासी मिल्खी राम की शिकायत पर अनिल कौशिक व रवि चौधरी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में मिल्खी राम ने बताया कि उसका फर्नीचर का काम है। वह अपने पुत्र व पुत्री को शिक्षा हेतु विदेश भेजना चाहता था। उसकी अंबाला के ही आरोपी दुर्गा नगर निवासी अनिल कौशिक से बात हुई थी। आरोपी ने दिल्ली की कश्मीर कॉलोनी निवासी रवि चौधरी से मिलवाया। आरोपियों ने झांसे में लेते हुए कहा कि वह पुत्र-पुत्री को कनाडा भेज देंगे।
विज्ञापन

पीआर करवाने की बात पर भी आरोपियों ने हामी भरते हुए करीब 55 लाख रुपये का खर्च बताया। कहा कि यह राशि बैंक, आरटीजीएस, पेटीएम व नकदी के रूप में दी। 10 फरवरी 2021 को पहली बार पांच लाख की राशि दी। इस तरह समय-समय पर रवि चौधरी व अन्य को कुल 55 लाख 20 हजार अदा किए। फिर भी दोनों बच्चों को विदेश नहीं भेजा। जब विरोध किया तो आरोपियों ने करीब 14 लाख 50 हजार व ढाई लाख रुपये दो बार में वापस किए। बकाया राशि आरोपियों ने नहीं लौटाई। पैसे वापस मांगने पर भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed