{"_id":"67db1f7bde2ae8187b0b0264","slug":"fraud-of-rs-36-lakh-in-the-name-of-sending-to-america-ambala-news-c-36-1-amb1002-139393-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। मुंडे माजरा गांव निवासी निखिल की शिकायत पर नग्गल पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें बकनौर गांव निवासी सरपंच कप्तान सिंह अंटाल व जगतार सिंह, मूनक कापरो डेरा तहसील घरौंडा निवासी बलदेव सिंह और रजपुरा गांव नारायणगढ़ निवासी कर्मवीर को आरोपी बनाया गया है।
निखिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति विदेश भेजने का काम करते हैं। उसके पिता अनिल कुमार, दादा वेदप्रकाश व चाचा विजय कुमार ने सरपंच कप्तान सिंह व जगतार सिंह से उसकी तथा चाचा के साले संजीव कुमार को अमेरिका भेजने की बात की। इस पर दोनों ने प्रत्येक व्यक्ति का 45-45 लाख रुपये खर्चा बताया। छह दिसंबर 2022 से यह कार्रवाई शुरु हुई और इस दौरान आरोपियों ने 45 लाख रुपये ले लिए लेकिन उन्होंने किसी को भी विदेश नहीं भेजा, उल्टा झूठे आश्वासन देते रहे। इस दौरान उन्होंने बाकू देश में भेज दिया और वहां पर उसे फंसा दिया।
तीन दिन वहां रहने के बाद वो बढ़ी मुश्किल से वापिस आया। इसके बाद जब पुलिस में शिकायत देने की बात की गई तो कप्तान सिंह ने 29 जुलाई को चार लाख रुपये उसके चाचा विजय कुमार के खाते में डाल दिए। इसके बाद उनके पास 41 लाख रुपये बकाया रह गए। जब पैसा नहीं मिला तो उक्त चारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई तो उन्होंने पांच लाख रुपये दे दिए और बाकी पैसों के चैक दिए, लेकिन चैक बाउंस हो गए। निखिल ने बताया कि अभी भी 36 लाख रुपये की राशि आरोपियों की तरफ बकाया है।