फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 31.50 lakh in the name of sending money to America and Canada

Ambala News: अमेरिका-कनाडा भेजने के नाम पर 31.50 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 31.50 lakh in the name of sending money to America and Canada
शहजादपुर। अमेरिका-कनाडा भेजने के नाम पर शहजादपुर निवासी रोहताश कुमार से 31.50 लाख की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने ठगी का आरोप अपने ही रिश्तेदार पर लगाया है। उन्होंने कहा कि भतीजे को वर्क वीजा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शहजादपुर थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्य यमुनानगर के अबदपुर निवासी विनोद कुमार, पत्नी नीलम, बेटे ध्रुव व आदित्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई धोखाधड़ी धारा 318, अमानत में ख्यानत धारा 316(2), अपराधिक धमकी धारा 351(2) के तहत की गई।
विज्ञापन

शहजादपुर निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि उनके भाई का देहांत हो चुका है। भतीजा रवि चौहान बेरोजगार होने के कारण विदेश जाना चाहता था। रिश्तेदार विनोद कुमार व उनके परिवार ने रवि को वर्क वीजा पर कनाडा और फिर अमेरिका में सेटल कराने का झांसा दिया। सितंबर 2023 से पैसे व दस्तावेज लेने शुरू कर दिए थे। आरोपियों ने फाइल चार्ज, मेडिकल के नाम पर नकदी तो कभी बैंक ट्रांसफर के जरिए 31.50 लाख रुपये की राशि हड़प ली। आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए जाली दस्तावेज व बायोमेट्रिक प्रक्रिया का नाटक भी किया। जब मार्च 2025 तक वीजा नहीं आया तो पैसे वापस मांगने पर आरोपियों गाली-गलौज शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed