फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 3 lakh in the name of getting earnest money for the plot

Ambala News: बयाने में 19.10 लाख ले दूसरे के नाम करवा दी रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3 lakh in the name of getting earnest money for the plot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। 19.10 लाख रुपये का बयाना लेकर भी दूसरे के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई। सिटी के डीडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी संदीप जैन की तहरीर पर पुलिस ने रूपो माजरा गांव निवासी सोहन सिंह, उसकी पत्नी, दो बेटों सुखबीर सिंह व संतोख सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
संदीप ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को सोहन सिंह के साथ एक इकरारनामा किया था कि जमीन उसके व उसकी पत्नी व उसके दो बेटों के नाम है। सोहन सिंह ने कहा था कि वह यह बयाना पूरे परिवार की सहमति से कर रहा है।
विज्ञापन

इकरारनामे के तहत उसने अपनी व अपने परिवार की 1016 वर्ग गज जमीन को 8210/- प्रति वर्ग गज के हिसाब से बेचने का सौदा किया था, क्योंकि आरोपी की जमीन साझी खेवट में पड़ती थी और तकरीबन 35/36 खसरा नंबरों यह साझी खेवट थी। आरोपी ने इकरारनामे के समय आश्वासन दिया था कि उसने इस जमीन के बंटवारे का दावा दायर किया हुआ है और जैसे ही बंटवारे का दावा का निर्णय हो जाएगा, उसके 4 माह के अंदर वह 1016 गज की रजिस्ट्री करवा देगा। इस दौरान उन्हें अलग-अलग दिनों में 19.10 लाख रुपये की राशि भी दे दी, बावजूद इसके आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवाई, जब उन्होंने इस मामले की अपने स्तर पर पड़ताल की तो जानकारी मिली कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से अपनी यह जमीन तीन जुलाई 2025 को प्रलेख नंबर 2381 के तहत काजीवाड़ा निवासी सुमित कुमार को बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed