फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 2 crore in the name of selling land, six named

Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी, छह नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2 crore in the name of selling land, six named
- कुरुक्षेत्र के डेवलपर से अंबाला के जनसुआ गांव की 205 कनाल जमीन का किया था सौदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गल। कुरुक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डेवलपर विक्रम सिंह के साथ जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने असली मालिक की जगह एक अन्य अज्ञात महिला को खड़ा कर दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का रजिस्टर्ड ब्याना करवा लिया। अंबाला पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद नग्गल थाना पुलिस ने मनदीप सिंह, जसविंद्र सिंह, बलदेव, खजान, जसविंद्र कौर व एक अन्य महिला जसविंद्र कौर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कुरुक्षेत्र के अर्बन एस्टेट सेक्टर-3 निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जेएमडी प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के नाम से कंपनी चलाते हैं। मार्च 2026 में उनकी मुलाकात जनसुआ गांव निवासी मंदीप सिंह, जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह, झुरासी गांव निवासी खजान सिंह से हुई थी। आरोपी मंदीप ने बताया कि जनसुआं गांव में उसके, उसके भाइयों संदीप व रणदीप जो अमेरिका में रहते हैं और उनकी माता के नाम कुल 205 कनाल जमीन है। वह उसे बेचना चाहते हैं। 9 मार्च को 71 लाख 86 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हुआ था। आरोपियों ने 3 करोड़ रुपये नकद व चेक के जरिये लेकर रजिस्टर्ड ब्याना कर दिया।
विज्ञापन

----
आधार कार्ड पर फोटो एडिट कर खड़ी की महिला
विक्रम सिंह ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि अमेरिका में रहने वाले भाई अपनी जमीन नहीं बेचना चाहते। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मंदीप सिंह की असली माता जसविंदर कौर की जगह किसी अन्य अज्ञात महिला को सब-रजिस्ट्रार के सामने खड़ा किया था। इसके लिए असली मां के आधार कार्ड पर उस अज्ञात महिला की फोटो एडिट की गई थी। आरोपी जसविंदर, खजान और बलदेव सिंह ने उस फर्जी महिला की पहचान मंदीप की माता के रूप में की, जबकि बलदेव ने खुद को उस महिला का सगा भाई बताया। इस साजिश में मंदीप की असली मां भी शामिल थी, जिसने धोखाधड़ी के लिए अपना आधार कार्ड बेटे को दिया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर पेहवा में एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें आरोपी मंदीप सिंह ने लिखित में माना था कि उसने यह जमीन पहले किसी और पार्टी को ब्याना की हुई है और वह 15 अप्रैल तक उसे कैंसिल करवा देगा। इस तरह से आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed