{"_id":"65623197ec4faa468b0467a6","slug":"fraud-of-rs-17-lakh-in-the-name-of-germany-sit-formed-ambala-news-c-36-1-sknl1017-14261-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जर्मनी के नाम पर 17 लाख की ठगी, एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जर्मनी के नाम पर 17 लाख की ठगी, एसआईटी गठित
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज से मिलने के लिए शास्त्री कॉलोनी आवास पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना। कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कबूतरबाजी के मामले में उनके पति फंस गए और अब वह कई दिनों से लापता हैं। पति को जर्मनी भेजने का झांसा एजेंट ने दिया था। उन्होंने घर के जेवर और जमीन बेच 17 लाख रुपये एकत्रित किए और एजेंट को दे दिए।
एजेंट उसके पति को जर्मनी भेजने के बजाय सर्बिया ले गया, जहां से अंतिम बार उसके पति का फोन आया। इसके बाद उसका पति से संपर्क नहीं हुआ। इस मामले की गंभीरता से देखते हुए गृहमंत्री विज ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जगाधरी निवासी रिटायर्ड कर्नल ने 50 लाख ठगी के आरोप लगाए। बताया कि शातिर तरीके से कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर उनसे जमीन के बदले 50 लाख रुपये की राशि ली, मगर बाद में जमीन देने से इंकार कर दिया। इस मामले में उसने कई शिकायतें की। केस तो दर्ज हुआ, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री विज ने मामले को भी एसआईटी को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला ने हिसार में लक्ष्मी नारायण मंदिर और धर्मशाला ट्रस्ट जमीन पर कब्जे के आरोप लगाए। उनका आरोप था कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। गृहमंत्री ने एसपी हिसार को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
पानीपत की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश
जनसमस्याओं को सुनने के दौरान पानीपत से कई मामले आए। इसमें मंत्री विज ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। पानीपत से आई महिला ने उसके पति को नहर में फेंक हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पानीपत एसपी को जांच के निर्देश दिए। पानीपत से आई महिला ने दुराचार मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए।
मंत्री अनिल विज ने पानीपत एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह पानीपत से एक अन्य दुराचार और मारपीट मामले में पानीपत एसपी से केस में एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की। इसी प्रकार पानीपत से अन्य कई मामले आए जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख ठगे
कैथल में कबूतरबाजी के मामले की जांच एसआईटी को सौंपी। कैथल निवासी व्यक्ति ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख ठगी का आरोप लगाया। इसी तरह जींद निवासी व्यक्ति ने खेत में कुछ लोगों द्वारा उससे मारपीट करने के आरोप लगाए। वहीं, महेंद्रगढ़ निवासी व्यक्ति ने गैर इरादतन हत्या मामले में पुन: जांच की मांग की, करनाल में युवक की हत्या मामले की जांच गृहमंत्री अनिल विज ने स्टेट क्राइम ब्यूरो को सौंपी। इसके अलावा करनाल निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप, कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने उसके प्लाट पर सूअर फार्म खोलने, रोहतक निवासी व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन मामले में उससे मारपीट के आरोप एवं अन्य मामले मंत्री विज के समक्ष आए जिनमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।