फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 1 lakh 46 thousand 650 by pretending to give a good breed buffalo

Ambala News: अच्छी नस्ल की भैंस देने का झांसा देकर 1 लाख 46 हजार 650 रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 27 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 27 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1 lakh 46 thousand 650 by pretending to give a good breed buffalo
नारायणगढ़। अच्छी नस्ल की भैंस देने का झांसा देकर किसान जसबीर सिंह से 1 लाख 46 हजार 650 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने छोटी कोहड़ी निवासी किसान जसबीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जसबीर सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को यूट्यूब पर भैंसों की डायरी अरावली डायरी फार्म का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में अच्छी नस्ल की भैंस व ऑल इंडिया डिलीवरी का दावा किया गया था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को सही विक्रेता बताते हुए 1 लाख 60 हजार रुपये में सौदा तय किया व फ्री डिलीवरी का भरोसा दिया। जसबीर के अनुसार ठगों ने भरोसे में लेने के लिए गाड़ी का फोटो और नंबर भेजा। पहले एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अगले दिन ठगों ने फोन कर कहा कि गाड़ी कैथल पहुंच गई है और उसका जीपीएस सिस्टम बंद हो गया है। जीपीएस चालू करने और अन्य तकनीकी बहानों से किस्तों में हजारों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पैसे देने से मना किया तो ठगों ने उसे डराना शुरू कर दिया। ठगों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए और भैंस मर गई तो बजरंग दल के लोग उसके घर आकर हंगामा करेंगे। डर के चलते 1 लाख 46 हजार 650 रुपये भेज दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed