{"_id":"672fd172101fbb0fcc0beb65","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-commission-and-trading-ambala-news-c-36-1-sknl1017-132433-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कमीशन और ट्रेडिंग के नाम लाखाें की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कमीशन और ट्रेडिंग के नाम लाखाें की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगी के मामलों का आंकड़ा घटने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी साइबर थाना में दो मामले दर्ज हुए। अंबाला सिटी के मॉडल टाउन निवासी राजीव शर्मा से कमीशन और अधिक पैसों कमाने का लालच देकर 77 हजार 508 रुपये की ठगी हो गई। दूसरी ओर टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर नारायणगढ़ की सरगोदा कॉलोनी निवासी सचिन वालिया से तीन लाख 50 हजार की धोखाधड़ी हुई।
रुपये लगाओ, पैसे कमाओ से की ठगी
पहला मामला, शिकायतकर्ता नारायणगढ़ की सरगोदा कॉलोनी सचिन वालिया ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और 18 अक्तूबर को 4 बजे से टेलीग्राम आईडी पर एक एमेजॉन इंडिया बेनिफिट से मैसेज आया था। जिसमें लिखा था कि ट्रेडिंग में रुपये लगाओ और पैसा कमाओ। वह उनके झांसे में आ गया। इसके बाद नंबर पर एक लिंक भेजा गया। तरह से झांसे में आकर 3 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
टेलीग्राम के जरिये चैट कर झांसे में लिया
दूसरे मामले, शिकायतकर्ता सिटी के मॉडल टाउन निवासी राजीव शर्मा ने बताया था कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। टेलीग्राम पर चैट कर ट्रेडिंग के जरिए आरोपी ने पैसों का लालच देकर झांसे में ले लिया। धीरे-धीरे कर खाते से पैसे निकाल लिए। अलग अलग खातों में यूपीआई से लगभग 77 हजार 508 रुपये लगा दिए। बाद में पैसे वापस नहीं मिले।