फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of four and a half lakhs from an employee working in the police headquarters

Ambala News: पुलिस हेडक्वार्टर में कार्यरत कर्मचारी से साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

Fri, 28 Apr 2023 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 28 Apr 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud of four and a half lakhs from an employee working in the police headquarters
अंबाला। एक व्यक्ति ने टूरिज्म के व्यवसाय में निवेश करवाकर मोटा मुनाफे दिलवाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी जयकरण पुलिस विभाग में बतौर असिस्टेंट के पद पर सेक्टर-6. पंचकूला में नियुक्त है। जिसने अपने साथी सुनील के संग मिलकर चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर 4 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला सिटी के ओल्ड प्रताप नगर निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके घर पर जयकरण और सुनील आए। वो उसे पहले से ही जानते थे। क्योंकि वह पुलिस हेडक्वार्टर पंचकूला में नौकरी करता था। सुनील ने उसे बताया कि वह पर्यटन व्यवसाय का काम करता है और अगर उसके व्यवसाय में निवेश किया तो प्रति महीना तीन प्रतिशत का मुनाफा होगा। इसके बाद वह उसकी बातों में आ गया। सुनील और जय को थोडे़-थोडे़ करके लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये दिये थे। इस पर दोनों आरोपी उसे कुछ दिनों तक तो थोडे़-थोडे़ रुपये देते रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। दोनों आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्हाेंने एक चैक दिया। जिसे बैंक खाते में लगाया तो हस्ताक्षर न मिलने के कारण बाउंस हो गया। इस पर आरोपियों ने उसे दोबारा दूसरा चैक दिया। जब वह चैक लेकर अपने बैंक में गया गया तो पता चला कि आरोपियों के बैंक खाता में रुपये नहीं है। पीड़ित ने जब आरोपियाें से अपनी राशि वापस मांगी तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed