फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 51 lakhs in the name of petrol pump

Ambala News: पेट्रोल पंप के नाम पर 51 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 51 lakhs in the name of petrol pump
अंबाला। कारों की खरीद-फरोख्त करने वाला व्यक्ति पेट्रोल पंप के लालच में ऐसे फंसा कि उसे 51 लाख रुपये का चूना लग गया। न तो पेट्रोल पंप मिला और न ही पैसे। पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला सहित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी साहिल राणा ने बताया कि कैथल निवासी मंजू बाला और कुराली नारायणगढ़ निवासी अनिल कुमार ने विश्वासघात करते हुए झूठे आश्वासनों के सहारे लाखों रुपये की ठगी कर ली। साहिल ने बताया कि पुरानी कारों को खरीदने व बेचने का काम पिछले 2016 से एसआर कार बाजार के नाम से कर रहा है। कुछ सालों पहले अनिल उसके आफिस में आया और कहने लगा कि उसने एक कार खरीदनी है। इसके बाद उसे मनपसंद कार दिलवा दी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी आपस में दोस्ती व अच्छी जान पहचान हो गई। एक दिन अनिल कुमार पेट्रोल पंप खरीदने का झांसा दिया और एक महिला से मिलवाया। पेट्रोल पंप का सौदा 25 लाख में तय हो गया और उसने 23 लाख रुपये दे दिए। लेकिन पंप नहीं मिला। अनिल ने बताया कि इस पंप में पांच मालिक हैं जोकि उसे नहीं मिल सकसता। इसके बाद उसने हिमाचल के पेट्रोल पंप की गात की और यहां भी उससे 28 लाख रुपये दिलवा दिए, लेकिन यह सौदा भी झूठा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed