फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 25 lakhs from a cloth merchant in the name of getting a loan of crores

Ambala News: करोड़ों का लोन करवाने के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 25 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 25 lakhs from a cloth merchant in the name of getting a loan of crores
अंबाला। शहर के कपड़ा व्यापारी को बैलेंसशीट के आधार पर पांच करोड़ 72 लाख रुपये का लोन करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एसपी अंबाला को सूरत व मुंबई के चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाख की जांच के बाद थाना शहर पुलिस ने आरोपी संजीव तनेजा, नवरतन शर्मा, अमोल नेरकर व नवरतन की माता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में शहर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह शहर की कपड़ा मार्केट में सनी फैशन के नाम से कपड़े का व्यापार करता था। उसका व्यापार सूरत में देशराज एंड संस के नाम की एक फर्म से पिछले कई वर्षों से होता था। इसका प्रोपराइटर सूरत निवासी संजीव तनेजा है। संजीव तनेजा ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसका दोस्त नवरतन शर्मा मुंबई में रहता है। वह विदेशी बैंक का बड़ा अधिकारी है और लोन बिना प्रोपर्टी के बैलेंस शीट के आधार पर करवाता है। इसके लिए वह लोन की राशि का तीन प्रतिशत पैसा एडवांस में लेता है।
विज्ञापन

मुकेश के अनुसार वह संजीव तनेजा की बातों में आ गया।
संजीव तनेजा ने उसे पांच लाख देने की बात कही। उसने नवरतन शर्मा के बैंक खाते में 29 जुलाई 2021 को एक लाख 50 हजार, नौ अगस्त 2021 को 43 हजार व रामदेव कॉटन के बैंक खाते में 29 जुलाई को ही एक लाख 50 हजार रुपये डलवाये थे। इसके बाद नवरतन शर्मा और उसके साथी यस बैंक मुंबई के बड़े अधिकारी अमोल नेरकर को अंबाला में भेज दिया। दोनों ने उसकी बैलेंस शीट के आधार पर पांच करोड़ 72 लाख रुपये का लोन करवाने की बात कही। उन्हें लोन की राशि का 1.5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर 10 लाख 12 हजार 440 रुपये नवरतन शर्मा के बैंक खाते में एनईएफटी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार लेते रहे रुपये
इसके बाद नवरतन शर्मा व अमोल नेरकर जीरकपुर के होटल होलिडे इन में रहने लगे। वे बैंक के खर्चे के नाम पर उससे कभी 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये लेते रहे। काफी समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने लोन नहीं करवाया। इसके चलते उसकी दुकान भी बंद हो गई थी। जब आरोपी को पता चला कि अब उसके पास और रुपये नहीं हैं तो नवरतन शर्मा ने कहा कि वह चेन्नई जाकर उसका बैंक लोन करवा कर आता है।

लोन के बारे में पूछा तो टालमटोल किया
मुकेश ने बताया कि जब भी लोन के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी दौरान नवरतन शर्मा पीड़ित उसे अपने परिवार का सदस्य बना कर अपने भांजे की शादी में देशनोक (राजस्थान) में लेकर गया। वहां नवरतन शर्मा ने उसकी मुलाकात अपनी मां, बहन और जीजा से करवाई। जहां उसने नवरतन शर्मा की मां का नंबर लिया था। इसके बाद जब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो वह उसे धमकाने लगा और कहने लगा कि फोन मत करें और उसके पास कोई रुपये नहीं हैं। अगर उसने दोबारा फोन किया तो वह उसका नाम लिख कर सुसाइड कर लेगा। इस तरह आरोपियों ने उसके 25 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed