फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fraud 6 lakh ,roadways, crime, police

क्लर्क भर्ती के नाम पर ठगे 6 लाख हरियाणा रोडवेज अंबाला शहर के दो कर्मचारी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
fraud 6 lakh ,roadways, crime, police
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड में क्लर्क की भर्ती के नाम पर 6 लाख रुपये हड़पने का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा रोडवेज में तैनात दो कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। गांव बाड़ा जिला अंबाला निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं अभी गांव दरिया चंडीगढ़ में रहती हूं । हरियाणा रोडवेज अंबाला शहर में तैनात चालक मनोज मेरे चाचा का लड़का है। इसने मुझे और मनु को नौकरी लगवाने की बात कही। कहा कि 8 लाख लगेंगे। आधी रकम काम होने से पहले देनी होगी और आधी रकम काम होने के बाद देनी होगी और अगर तुम्हारा काम नही होगा तो तुम्हें तुम्हारी रकम वापस मिल जाएगी । मैंने और मनु ने 6 लाख रुपये विक्रम और मनोज को दिए। यह रकम हमने 25 सितंबर को इनको दी। परंतु दिसंबर 2019 में क्लर्क की लिस्ट जारी हुई। उसमें न तो मेरा नाम था और न ही मनु का। उसके बाद हमने इनको फोन किया और अपनी रकम वापस मांगी तो इन्होंने हमें एक चैक और स्टाम्प पेपर दिया और बोला चेक लगा लो । हमने वो चैक लगाया और वह बाउंस हो गया। साहा कई बार पंचायतें की हुई । जिसमें मनोज ने लिख के दिया कि वह 30 जुलाई 2020 तक पैसे देगा। परन्तु उसने लिखित तारीख तक रकम नहीं दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed