फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four youths were spilling the roadside jam, two home guards were attacked on stopping

-सड़क किनारे जाम छलका रहे चार युवक, रोकने पर दो होम गार्ड पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four youths were spilling the roadside jam, two home guards were attacked on stopping
सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर जाम छलका रहे चार युवकों को शराब पीने से रोकना दो होमगार्ड को भारी पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि शराब पी रहे युवकों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों होमगार्ड पर हमला कर दिया। हमले में दोनों होमगार्ड लहूलुहान हो गए। आरोपियों ने दोनों जवानों की वर्दी भी फाड़ दी। घायल जवानों को शहर के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। होमगार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होमगार्ड तारा चंद ने बताया कि वह व उनका साथी सुमित राईडर पर पुलिस चौकी नंबर एक के क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान वह पुरानी घास मंडी के नजदीक गोविंद विहार कॉलोनी में पहुंचे। वहां सड़क किनारे चार युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर युवकों को शराब पीने से मना किया तो युवकों ने शराब की कांच वाली बोतल और गिलास जमीन पर गिराकर तोड़ दिया। फिर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक लड़के ने उनके मुंह पर मुक्का मारा। इतने में वहीं खड़े दूसरे युवक ने राईडर मोटरसाइकल पर लात मारकर गिरा दिया। वह भी मोटरसाइकिल के साथ गिर गए। इसके बाद अन्य युवकों ने लातों और मुक्कों से दोनों को मारना शुरू कर दिया। हमले में उनकी वर्दी भी फट गई। हमले के बाद होमगार्ड के जवानों ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद होमगार्ड की शिकायत पर युवक ईशाक, समीर, नूर और काकू के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए बढ़ाई गश्त
लगातार बढ़ रही चोरी और छीनाझपटी की वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त बढ़ाई गई थी। इसी कड़ी में पुलिस की ओर से रात के समय भी गश्त की जाती है। ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके। बुधवार की रात दोनों जवान गश्त पर थे। इस दौरान यह वारदात हो गई। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन कैसे सुरक्षित रह सकता है।
छावनी में भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
सुभाष पार्क के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हंगामा करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाष पार्क के पास तीन लोगों को गाड़ी के बोनट पर शराब रखकर पीते हुए देखा। युवक शोर भी मचा रहे थे। मौके पर पुलिस ने तीनों को पकड़ते हुए पूछताछ की। इसमें गांव सौंडा का कर्णवीर, बंधुनगर निवासी राजेंद्र और मनदीप ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गश्त के दौरान होमगार्ड पर चार युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें वह घायल हो गए थे और उनकी वर्दी भी फट गई थी। चारों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-रामकुमार, इंचार्ज, सिटी थाना अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed