फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four youths in a car beat up the manager and salesman.

Ambala News: कार सवार चार युवकों ने मैनेजर व सेल्समैन को पीटा

Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four youths in a car beat up the manager and salesman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शेखों पेट्रोल पंप पर फटा हुआ नोट देने को लेकर वीरवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। कार सवार चार युवकों ने पंप पर काम कर रहे मैनेजर सुरिंद्र पाल, सेल्समैन अशोक व हेल्पर गगन व नायब सिंह की पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जमा होते देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। अंबाला सेक्टर-9 थाना पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, विशाल व गुरमीत सिंह के खिलाफ रास्ता रोकने, मारपीट करने व धमकी देने धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रतनगढ़ निवासी पेट्रोल पंप मैनेजर सुरिंद्र पाल ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से शेखों पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। 5 फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे कार में सवार होकर चार युवक पंप पर आए व तेल डलवाया। जब सेल्समैन अशोक ने पैसे लिए तो उनमें से एक नोट फटा हुआ था। सेल्समैन ने नोट बदलने को कहा तो कार सवार युवक भड़क गए व गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने सेल्समैन अशोक, हेल्पर गगन व नायब सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह बीचबचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed