{"_id":"65833f5459eca1ccfd08cfc4","slug":"four-personnel-and-eight-patwaris-were-not-found-during-the-inspection-of-the-flying-squad-ambala-news-c-36-1-sknl1003-15547-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उड़नदस्ते के निरीक्षण में नहीं मिले चार कर्मी और आठ पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उड़नदस्ते के निरीक्षण में नहीं मिले चार कर्मी और आठ पटवारी
विज्ञापन
नारायणगढ़ तहसील में रिकाॅर्ड चैक करते सीएम फलाईंग के अधिकारी।
नारायणगढ़। तहसील में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उड़नदस्ते की टीम को तहसील में कार्यरत 12 कर्मचारियों में से छह कर्मचारी हाजिर पाए गए। एक कर्मचारी अर्जित अवकाश और एक कर्मचारी भारत संकल्प यात्रा ड्यूटी पर तैनात मिला।
चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। तहसील कार्यालय में इंतकाल के लंबित मामलों की सूची प्राप्त करने पर कुल 1772 इंतकाल केस लंबित पाए। इसी तरह से 20 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक तहसील कार्यालय में पंजीकृत वसिकाओं की सूची चैक करने पर 462 रजिस्ट्री होनी पाई गई। तथा 37 रजिस्ट्री के आनलाइन आवेदन पाए।
कोर्ट केस की सूची प्राप्त करने पर तहसील कार्यालय न्यायालय में 257 केस तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में 228 केस लंबित पाए गए। पटवारखाने का निरीक्षण करने पर कुल 16 पटवारखानों में छह पटवारी तैनात थे। जिनमें से चार पटवारी गैर हाजिर मिले । कुछ रजिस्ट्री को संदेह के आधार पर कब्जे में लिया गया। लंबित इंतकाल केसों के संबंध में नायब तहसीलदार नारायणगढ़ ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि तहसील नारायणगढ़ में तहसीलदार का पद खाली है और उनके पास नारायणगढ़ व शहजादपुर दोनों जगह का कार्यभार है। कार्य अधिक है और कर्मचारियों तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी है।
विज्ञापन
इसकी वजह से इंतकाल के केस लंबित हैं। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को पत्र लिखकर भेजा हुआ है जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नारायणगढ़ तहसील कार्यालय में नहीं थे। वह शहर के एडीसी कार्यालय में बैठक में गए थे, बैठक के बाद करीब 11 बजे तहसील पहुंचे। इस दौरान उपनिरीक्षक हितेंद्र कुमार , सहायक उपनिरीक्षक परविंद्र सिंह , सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह तथा सिंचाई विभाग अंबाला एक्सईएन रणबीर त्यागी डयूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।