{"_id":"62508c87b7d6b40b214098d5","slug":"four-hour-traffic-block-on-delhi-ambala-section-tomorrow-ambala-news-knl1043373119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर कल चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर कल चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बादली-होलम्बी कलां व सोनीपत-सांदल कलां स्टेशनों के बीच पुल पर आरसी बॉक्स लगाने के लिए 10 अप्रैल को चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इस कारण 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रदद् रहेगी। इसके अलावा 14508 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस अंबाला तक ही चलेगी। वहीं 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला से प्रारंभ करेगी। रेलगाड़ी संख्या 14507/14508 दिल्ली जंक्शन तथा अंबाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। उक्त जानकारी सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने दी।
इन रेलगाड़ियों का होगा मार्ग परिवर्तन
10 अप्रैल को यात्रा प्रारंभ करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होकर चलाया जाएगा। नौ अप्रैल को यात्रा प्रारंभ करने वाली 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस तथा 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला होकर चलाया जाएगा। नौ अप्रैल 2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली और 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को नई दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा।
इन रेलगाड़ियों का समय परिवर्तन
10 अप्रैल को चलने वाली 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 10 अप्रैल 2022 चलने वाली 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 10 अप्रैल को चलने वाली 12057 नई दिल्ली-ऊंना जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धरित समय से 70 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
इन रेलगाड़ियों को मार्ग में रोक कर चलाया जाएगा
नौ अप्रैल को चलने वाली 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को मार्ग में 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट और 10 अप्रैल को चलने वाली 12752 जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस को मार्ग में 25 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।