फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fought in in-laws and maternal home to take Pooja's body

पूजा का शव ले जाने के लिए ससुराल और मायके में ठनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fought in in-laws and maternal home to take Pooja's body
अंबाला। मृतका 25 वर्षीय पूजा के शव को ले जाने के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मायके पक्ष ने रोष व्यक्त किया और शव को साथ ले जाने की बात पर अड़ गए। काफी देर तक अस्पताल में माहौल गरमाया रहा। रोष व्यक्त करने के बाद मृतका के शव को मायका पक्ष के लोग अपने साथ यमुनानगर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां रेखा शर्मा की शिकायत पर ससुराल पक्ष से पति, सास, ननद, ननदोई के खिलाफ थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मिट्ठापुर में पूजा ने गत दिवस ससुराल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही बताया कि मृतका की मौत के कई घंटों बाद भी उन्हें सूचित नहीं किया गया। उन्हें अन्य लोगों से पूजा की मौत का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने बताया कि पूजा की शादी मिट्ठापुर निवासी शुभम से 2020 में हुई थी। शुभम मोबाइल की दुकान चलाता है और उनके पास सवा साल का बच्चा था। ससुराल जनों ने पूजा को घर से एक लाख रुपये लाने को कहा था। जिस पर उन्होंने 50 हजार रुपये दे दिए थे, बाकी के रुपये देने थे। इस बीच पता चला कि पूजा ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मृतका की मां रेखा शर्मा की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष से पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशदीप सिंह, थाना प्रभारी, साहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed