फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   former soldiers demand support to give Rose

पूर्व सैनिकों ने गुलाब देकर मांगा समर्थन

Tue, 30 Jun 2015 12:40 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी कराने के लिए 14 दिन से सिटी के पॉलीटेक्निक चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों ने सोमवार को गांधीगीरी का रास्ता अपनाते हुए राहगीरों को गुलाब देकर उनके आंदोलन का समर्थन करने की मांग की। साथ ही उन्होंने उनकी मांग का समर्थन करने वाले राहगीरों को सैल्यूट भी किया।
विज्ञापन


असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने भी धरनास्थल पर पहुंच कर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों में कैप्टन गुलजार सिंह, हवलदार दीदार सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह, हवलदार मामराज, सूबेदार विश्वामित्र, सूबेदार नसीब सिंह, सार्जेंट बालक राम, सीपीओ बाबू राम शामिल रहे।
विज्ञापन


 एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कमेटी के प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुलतानी तथा जेपी मेहता ने सरकार को आगाह किया कि वे जल्द से जल्द बुजुर्ग सैनिकों का हक प्रदान करे अन्यथा ये सैनिक लगातार आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आखिरी सांस है तब तक पूर्व सैनिक आंदोलन को छोड़ने वाले नहीं। वन रैंक वन पेंशन पूर्व सैनिकों का हक है वो कोई भीख नहीं मांग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पूर्व सैनिकों के साथ ब्रिगेडियर वरिंद्र सिंह बाजवा, ब्रिगेडियर केके शर्मा, ब्रिगेडियर आइके कनवर वरिष्ठ सेना मेडल व सेना मेडल, मेजर आके बाली वीर चक्र, कर्नल आरडी सिंह, मेजर गरीश चंद्रा, कैप्टन केजेएस बुट्टर ने धरनास्थल पर पहुंच भूख हड़ताल व धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों का हौसला बढ़ाया।


भूख हड़ताल करने वाले पूर्व सैनिकों के समर्थन में कमेटी के सचिव खुशवीर, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भाटिया, जागीर सिंह, कमल सागर, भजन सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, एसके गुप्ता, पदम सिंह, राकेश बेदी, प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, दयाल सिंह, हजूरा सिंह सहित कई पूर्व सैनिक व अधिकारी धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed