{"_id":"6200280b22d99457cc23dde9","slug":"former-minister-s-nephew-speaking-youth-beat-up-asi-tore-uniform-ambala-news-knl98180230","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री का भतीजा बोल पूर्व मंत्री का भतीजा बोल युवक ने एएसआई से की मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री का भतीजा बोल पूर्व मंत्री का भतीजा बोल युवक ने एएसआई से की मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
नारायणगढ़। शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने से रोकने पर पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने, मारपीट करने, उसकी वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किए गए मोहित निवासी गगनहेड़ी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के अन्य साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पूर्व मंत्री का भतीजा बताकर पुलिसकर्मियों को धमकी दी।
स्थानीय हुडा पुलिस चौकी में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक पुलिस संदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शनिवार की देर सायं वह स्थानीय सुभाष चौक के पास अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर था। तभी उसे फोन पर सूचना मिली कि हुडा कामर्शियल कॉम्पलेक्स सेक्टर तीन में स्थित शराब के ठेके के सामने करीब 10 लड़के शराब पीकर कारों में डेक लगाकर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसने वहीं से पुलिस चौकी प्रभारी जय कुमार को भी फोन पर मौके पर पहुंचने के लिए सूचित कर दिया। संदीप कुमार के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर उसने प्रिंस नामक युवक से बात करते हुए उसे व अन्य साथियों को वहां से ले जाने के लिए कहा। तभी वहां पर उनमें से मोहित नाम का युवक आया और उसने पुलिस कर्मियों को धमकी दी। वह अपने आप को सुरेश पाल नंबरदार का पुत्र व पूर्व मंत्री नायब सैनी का भतीजा बता रहा था। मोहित का कहना था कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। कल ही वह उन सभी पुलिस कर्मियों की बदली करवा देगा। उसने अन्य साथियों को पुलिसकर्मियों को जान से मारने के लिए भी कह दिया। मोहित ने पुलिस कर्मी के मुंह पर मुक्का मार दिया। उसके साथियों ने भी संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
एएसआई संदीप कुमार के अनुसार मोहित के साथ प्रिंस निवासी मिर्जापुर, कृष्ण निवासी छोटी बस्सी, साहिल निवासी मिर्जापुर, सपट्टर निवासी नखड़ौली व अन्य करीब चार लड़के थे। एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उसने मोहित को अपने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू किया। मोहित ने शराब का सेवन किया हुआ था। हुडा सेक्टर चार पुलिस चौकी प्रभारी जय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एएसआई संदीप कुमार व आरोपी मोहित का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इस मामले में आरोपी मोहित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। चौकी प्रभारी के अनुसार मोहित के अन्य साथियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।