फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former minister Aseem Goyal targeted the Municipal Corporation for the post.

Ambala News: पूर्व मंत्री असीम गोयल ने नगर निगम में कुर्सी को लेकर साधा निशाना

Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former minister Aseem Goyal targeted the Municipal Corporation for the post.

विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में विकास कार्यों के शिलान्यास के दौरान रविवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने नगर निगम में कुर्सी को लेकर निशाना साधा। इस दौरान गोयल ने बिना नाम लिए मंच से कहा कि नगर निगम की कुर्सी का वास्तु चेक करवाओ, यहां जो भी बैठता है, उनको असीम फोबिया हो जाता है, जो भी मेयर आता है, उनको बुखार चढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि कार्य नहीं करने दिया जाता है और कार्यों को रोका जाता है। उन्होंने कहा, एक भी पार्षद बता दे कि उन्होंने कार्य रुकवाया है, चाहे वह पार्षद विपक्ष का भी क्यों न हो।
गोयल ने अधिकारियों से भी कहा कि जिन कार्यों का पहले शिलान्यास हुआ था, उनको धरातल पर जाकर चेक करें कि कार्य शुरू हुआ है या नहीं। जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है, वह कार्य दस दिन में शुरू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहद जल्द एक रिपोर्ट तैयार कर सीएम नायब सैनी को भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निगम के चुनाव आने वाले हैं और शहर का तापमान बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


अंबाला की जनता सब जानती हैं : मेयर
नगर निगम की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि महिला विरोधी मानसिकता वाले कुछ लोग दिखाते कुछ और हैं और उनकी असलियत क्या है, वह आज अंबाला की जनता ने देखी है। महिलाओं को आगे बढ़ता देख, जिन लोगों को यह लगता है कि उनका सिंहासन डगमगा रहा है, वह लोग ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, बाकी अंबाला की जनता सब जानती हैं कि कौन विपक्ष की भूमिका निभा रहा है और कौन पक्ष की भूमिका निभा रहा है। जो आदमी एक महिला मेयर को आठ महीने से कार्य नहीं करने दे रहे और नगर निगम के सभी शिलान्यास व उद्घाटन करके वह क्या दिखाना चाहते हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ने व कार्य करने का कोई अधिकार नहीं है। इसका तो अंबाला की महिलाएं ही फैसला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed