{"_id":"65d50694cd61a1bf390e7839","slug":"force-deployed-on-link-roads-of-shambhu-alerted-ambala-news-c-36-1-amb1003-118669-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शंभू के लिंक रास्तों पर फोर्स तैनात, किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शंभू के लिंक रास्तों पर फोर्स तैनात, किया सचेत
विज्ञापन
अंबाला। पिछले 10 दिन से किसान आंदोलन के चलते हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाली शंभू सीमा बंद है। ये पंजाब जाने का एकमात्र सहारा था। इसे किसानों की चेतावनी के बाद फोर्स लगाकर बंद कर दिया है।
यहां लोगों को सचेत किया जा रहा है कि 21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसान यहां से निकल सकते हैं। ऐसे में इन रास्तों का इस्तेमाल न करें। इसके लिए बाकायदा माइक पर गांव-गांव में अनाउंसमेंट की जा रही है। इस कारण मंगलवार को अंबाला शहर के बड़ी घेल गांव की तरफ से राजपुरा को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। लोगों को साफ तौर पर कह दिया गया है कि इस मार्ग पर दोबारा न आएं।
रोजमर्रा के कामों के लिए बढ़ी है आवाजाही
बड़ी घेल की तरफ से जाने वाले लिंक रोड से लोगों को काफी मदद मिली थी। पंजाब से जो लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए अंबाला आते हैं। उनके लिए यह रास्ता काफी आसान था। वहीं, इस रास्ते पर कुछ शादी के वाहन भी देखे जो पंजाब में गाड़ी में दूल्हे को लेकर जा रहे थे। ऐसे में अब बुधवार से लोगों के सामने अंबाला आने के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई, वहीं लोगों को अभी तक यह नहीं बताया है कि वह किन मार्गों से पंजाब व हरियाणा में दाखिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
शंभू सीमा पर भी की जा रही अनाउंसमेंट
शंभू सीमा पर अंबाला की तरफ मंगलवार को पुलिसकर्मी अनाउंसमेंट करते दिखे। वे बार-बार अंबाला से आने वाली गाड़ियों को लौटने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद लोग बैरिकेडिंग के पास दिखाई दिए। अगर लोग गांव के रास्तों पर जाते हैं तो वहां पर भी भारी वाहनों का दबाव देखने को मिल रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद बंद किया रास्ता
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे किसानों और ग्रामीणों से अपील करते दिख रहे हैं कि वह 21 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान को तैयार हो जाएं और जो शंभू सीमा पर पंजाब की तरफ पहुंचता है, वह वहां पहुंच जाएं। वहीं, जो 152-डी राजमार्ग की तरफ आ सकता है, वह वहां आ जाए। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और 152-डी की तरफ से गांवों को जाने वाले रास्तों पर फोर्स तैनात करने का फैसला ले लिया।
शंभू सीमा पर दिनभर चला लंगर
शंभू सीमा पर दिनभर लंगर चलता दिखाई दिया। लोग किसानों की सेवा जूस, गाजर के हलवे, खीर, रोटी, सब्जी से करते दिखाई दिए। एक किसान ने तो ट्रैक्टर की ट्राली में जेनरेटर रखकर जूस की मशीन ही चला ली और सैकड़ों किसानों को किन्नू का जूस पिलाया।