फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the state...there is a shortage of permanent principals in the colleges of the state

Ambala News: सितंबर तक पूरा होगा अस्पताल का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
For the state...there is a shortage of permanent principals in the colleges of the state
नारायणगढ़ ​स्थित निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल। आकाईव
नारायणगढ़। नारायणगढ़ के अस्पताल का निर्माण के लिए सितंबर की तारीख तय है। वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस अस्पताल का विस्तार होना था। इसके बाद 2022 में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

शुरू में 22 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के नए भवन को बनाया जा रहा है। पुरानी बिल्डिंग से भी नए भवन को जोड़ा जा रहा है। इससे मरीजों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। निर्माण के दौरान एसीएस हैल्थ ने भी अस्पताल का दौरा किया था और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नए सिरे से बनेंगे शौचालय
वर्तमान में अस्पताल में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें महिलाओं और ओपीडी में आने वाले अन्य मरीजों के लिए अलग- अलग शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। यह शौचालय भूतल पर बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य शौचालय अलग- अलग वार्ड में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी बिजली की खपत
विभाग के अनुसार पहले अस्पताल का लोड 130 किलो वॉट था। अब भवन में बदलावों के चलते बिजली की अधिक खपत होगी। इसी कारण अब यह लोड 438 किलो वॉट हो जाएगा। नए भवन में आधुनिक उपकरणों से लेकर बच्चों के लिए विशेष वार्ड भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नई लैब और फिजियो केंद्र भी शुरू होगा। इसके लिए बिजली का लोड बढ़ाने की आवश्यकता है।

वर्जन

बीते माह बिजली कनेक्शन का कार्य शुरू करवाया है। इसे पूरा होने में समय लग रहा है। भवन का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी बिल्डिंग ब्रांच स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed