फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Foot massage will be done in Ambala on the lines of Katra station

Ambala News: कटरा स्टेशन की तर्ज पर अंबाला में भी होगी फुट मसाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Foot massage will be done in Ambala on the lines of Katra station
अंबाला। कटरा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अंबाला जंक्शन पर भी फुट मसाज की सुविधा मिलेगी। वाणिज्य विभाग के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी योजना की तैयारी में जुट गए हैं। इस सुविधा के तहत प्लेटफार्म एक पर जगह का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों से प्राप्त हो रहे आग्रह पर रेलवे यह व्यवस्था करेगा। इस सुविधा को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को भी कम खर्च पर फुट मसाज की सुविधा का फायदा मिलेगा। प्लेटफार्म एक पर सुविधा का आंकलन भी किया जाएगा ताकि अन्य प्लेटफार्मों पर भी इस सुविधा को उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

30 हजार यात्री कर रहे सफर
अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन उत्तर रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण है। इसका हिस्सा यूपी व दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल के साथ जुड़ा है। इसलिए लुधियाना के बाद सबसे ज्यादा भीड़ अंबाला जंक्शन पर होती है। रोजाना यहां से 30 हजार यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं लेकिन त्योहार के दिनों में प्रतिदिन के हिसाब से 50 हजार के पार हो जाती है। ऐसे में फुट मसाज की सुविधा यात्रियों के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे परिसर की भी बढ़ेगी सुंदरता
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को साफ व स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने के लिए भी सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। परिसर में बने शौचालयों का स्वरूप बदला जाएगा ताकि कोई भी खुले में शौच आदि न करे। इसके अलावा मुख्य गेट सहित आवागमन गेट पर भी ग्रीन कॉरिडोर स्थापित करके बैंच लगाए जाएंगे ताकि यात्री यहां कुछ देर आराम से बैठ सकें। इसके अलावा परिसर में खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में फुट मसाज की सुविधा के लिएभी योजना तैयार की जाएगी। वहीं रेलवे परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विस्तार के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
वाणिज्य विभाग के निर्देश पर सुविधा के आंकलन में जुटे कर्मचारी, प्लेटफार्म एक पर लगाई जाएंगी कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कटरा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अंबाला जंक्शन पर भी फुट मसाज की सुविधा मिलेगी। वाणिज्य विभाग के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी योजना की तैयारी में जुट गए हैं। इस सुविधा के तहत प्लेटफार्म एक पर जगह का निर्धारण किया जाएगा।
यात्रियों से प्राप्त हो रहे आग्रह पर रेलवे यह व्यवस्था करेगा। इस सुविधा को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को भी कम खर्च पर फुट मसाज की सुविधा का फायदा मिलेगा। प्लेटफार्म एक पर सुविधा का आंकलन भी किया जाएगा ताकि अन्य प्लेटफार्मों पर भी इस सुविधा को उपलब्ध करवाया जा सके।
30 हजार यात्री कर रहे सफर
अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन उत्तर रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण है। इसका हिस्सा यूपी व दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल के साथ जुड़ा है। इसलिए लुधियाना के बाद सबसे ज्यादा भीड़ अंबाला जंक्शन पर होती है। रोजाना यहां से 30 हजार यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं लेकिन त्योहार के दिनों में प्रतिदिन के हिसाब से 50 हजार के पार हो जाती है। ऐसे में फुट मसाज की सुविधा यात्रियों के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।
रेलवे परिसर की भी बढ़ेगी सुंदरता
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को साफ व स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने के लिए भी सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। परिसर में बने शौचालयों का स्वरूप बदला जाएगा ताकि कोई भी खुले में शौच आदि न करे। इसके अलावा मुख्य गेट सहित आवागमन गेट पर भी ग्रीन कॉरिडोर स्थापित करके बैंच लगाए जाएंगे ताकि यात्री यहां कुछ देर आराम से बैठ सकें। इसके अलावा परिसर में खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में फुट मसाज की सुविधा के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। वहीं रेलवे परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विस्तार के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed