{"_id":"692b42f10278eb91be0b36e6","slug":"fog-will-continue-to-plague-the-city-in-december-with-nhai-and-the-municipal-corporation-beginning-preparations-well-in-advance-ambala-news-c-36-1-amb1003-153888-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिसंबर माह में सताएगी धुंध, एनएचएआई व निगम ने इस बार पहले ही तैयारी की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिसंबर माह में सताएगी धुंध, एनएचएआई व निगम ने इस बार पहले ही तैयारी की शुरू
Sun, 30 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाइवे पर जंडली पुल के पास सड़क पर सफेद पट्टी लगाई जा रही। संवाद
अंबाला सिटी। दिसंबर माह में धुंध छाने से ठंड परेशान करेगी। इसके साथ ही धुंध से रास्ता न दिखने से सुबह व शाम को राहगीरों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। धुंध के सीजन से पहले ही एनएचएआई व निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कई सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही सफेद पट्टी भी लगाई गई है, जबकि कई सड़कों पर यह कार्य चल रहा है। इसी तरह नगर निगम भी शहर में कई सड़कों को बना चुका है ताकि सर्दी के सीजन में कोई दिक्कत न आए। मौसम विभाग ने दिसंबर माह में शीतलहर चलने के साथ ही धुंध छाने की चेतावनी दी है।
सेक्टरों की सड़कों को पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
इंको चौक से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। इसी तरह सेक्टर-10 गुरुद्वारा चौक से जलबेड़ा रोड तक और जलबेड़ा रोड से मटहेड़ी जट्टां तक रिफ्लेक्टर व सफेद पट्टी लगाई गई है। वहीं, अंबाला-दिल्ली हाइवे पर जंडली पुल के पास सड़क पर सफेद पट्टी लगाई जा रही थी। अंबाला शहर से छावनी के बीच बनाई गई नई सर्विस रोड सड़क पर भी सफेद पट्टी लगाई जा रही है।
एक दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 30 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है। दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने के आसार हैं। 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना जताई गई है। जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने और दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।