फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog takes Delhi to Chandigarh, journey extended by half an hour

Ambala News: कोहरे में दिल्ली से चंडीगढ़ दूर, आधा घंटा बढ़ा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fog takes Delhi to Chandigarh, journey extended by half an hour
कोहरे के कारण अंबाला छावनी बस अड्डे पर लेट पहुंच रही बसें। संवाद
अंबाला। कोहरे के चलते दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर लंबा हो गया है। इस कारण लंबे रूट की अधिकतर बसें आधे घंटे से लेकर 40 मिनट की देरी से पहुंच रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री अपने कार्यालय में लेट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली डिपो, गुरुग्राम डिपो, पानीपत डिपो, सोनीपत डिपो, करनाल डिपो, कुरुक्षेत्र डिपो की बसें देरी से पहुंच रही है। इसी तरह अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह के समय छह बजे हरिद्वार, अमृतसर, दिल्ली, जयपुर जा रही वह भी आधा घंटा लेट पहुंच रही है। इसी तरह से यमुनानगर से हिमाचल के कांगड़ा जाने वाली बस आधा घंटा, यमुनानगर से मनाली के लिए बस आधा घंटा लेट पहुंच रही है।
विज्ञापन

हजारों कर्मचारी और यात्री करते आवागमन
चंडीगढ़ और पंचकूला में सरकारी कार्यालय होने के कारण रोजाना सैकड़ों की संख्या में लंबे रूट की बसों के सरकारी कर्मचारी आवागमन करते हैं। यह कर्मचारी अपने अपने घरों से सुबह सुबह निकलते हैं और कार्यालय खुलने के समय आसानी से पहुंच जाते हैं। लेकिन अब कोहरे के कारण अधिकतर कर्मचारी देरी से पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ही लंबे रूट के यात्री चंडीगढ़ के सेक्टर 12 पीजीआई, सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में आवागमन करते हैं। इस कारण वह भी देरी से पहुंच रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से ये बसें चल रही लेट
गुरुग्राम डिपो से चंडीगढ़ की और जाने वाली बस 40 मिनट लेट पहुंच रही है, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बस 30 मिनट लेट, सोनीपत से चंडीगढ़ की बस 30 मिनट लेट, पानीपत से चंडीगढ़ 30 मिनट, कुरुक्षेत्र डिपो की पूंडरी से जम्मू कटरा की बस 30 मिनट लेट, कुरुक्षेत्र के करोड़ा से चंड़ीगढ़ की 30 मिनट लेट चल रहीं हैं।

वर्जन
कोहरे के चलते दिल्ली, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र से अंबाला आने वाली बसें आधे घंटे तक लेट आए आ रही है, इसी तरह अंबाला से हरिद्वार, अमृतसर, जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाली बसें भी लेट पहुंच रही हैं।
-अजीत सिंह, बस अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed