फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog shook, cold will haunt till 25

Ambala News: कोहरे ने कंपकपाया, 25 तक सताएगी ठंड

Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Fog shook, cold will haunt till 25
अंबाला सिटी। जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को तो शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड रही। दिनभर ठंड होने से कंपकपी रही। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। जनवरी माह में अभी तक बारिश न होने की वजह से कड़ाके की ठंड परेशान कर रही है।
विज्ञापन

बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार छा रहा है। इसके साथ ही शीतलहर चलने से भी दिक्कत बढ़ गई है। जिससे दिन और रात का तापमान भी लुढ़क गया है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी माह में लगातार ठंड बढ़ने का कारण बारिश न होना है, क्योंकि बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार पड़ रहा है और ठंड भी परेशान कर रही है। जब बारिश हो जाती है तो कोहरा जमीन पर बैठ जाता है, लेकिन जनवरी के 22 दिन निकलने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। अभी अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 25 जनवरी तक ऐसी ही ठंड सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से खुलेंगे पहली से पांचवीं के स्कूल
पहली जनवरी से राजकीय और निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां चल रही थी। यह छुट्टियां पहले 15 जनवरी तक शिक्षा विभाग ने की थी, मगर बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग निदेशालय ने पहली से तीसरी कक्षा तक की छुट्टियों को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया था और बाकी की कक्षाओं के स्कूल खोलने का निर्णय डीसी अंबाला को सौंपा था। डीसी ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी थी, जबकि 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 15 जनवरी से स्कूल जा रहे हैं। इसके साथ ही 15 जनवरी से स्टाफ भी स्कूलों में पहुंच रहा है। अब मंगलवार 23 जनवरी से पहली से पांचवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे।

आगे ऐसा रह सकता है तापमान

-23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-24 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-25 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-26 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed