{"_id":"6787f9b8104ab5e1a00a571a","slug":"fog-affects-operations-of-19-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-136050-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धुंध से 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धुंध से 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लोको लॉबी का निरीक्षण करने पहुंचे अंबाला डीआरएम। संवाद
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने बुधवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लोको लॉबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धुंध के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए दिशानिर्देश दिए। वहीं उन्होंने लोको पायलटों से भी जानकारी हासिल की कि वो इस मौसम में किस प्रकार सुरक्षा व सतर्कता का ध्यान रखते हैं। लगभग आधे घंटे तक उन्होंने लोको लॉबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
धुंध के कारण बुधवार को 19 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार अमृतसर से नांदेढ़ की तरफ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस भी 13 घंटे लेट रही। धुंध का प्रभाव अमृतसर से आवागमन करने वाली 10, जम्मू से आवागमन करने वाली दो और चंडीगढ़ सहित श्रीगंगानगर व फाजिल्का से आवागमन करने वाली सात ट्रेनों का संचालन पर रहा।
अमृतसर आवागमन
ट्रेन नंबर 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे, 12716 अमृतसर-नांदेढ़ 13 घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे,12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 2 घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी 1.20 घंटे, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयु यमुना एक्सप्रेस 1 घंटा, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 30 मिनट, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 12904 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
जम्मू-कटरा और अन्य
ट्रेन नंबर 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल 7.30 घंटे और 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल 2.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 15 घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का 3 घंटे, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट 40 मिनट, 64524 लुधियाना-अंबाला कैंट 30 मिनट की देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची।