फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   flyies disturbed marriage in ambala, barati escaped

मक्खियां उड़ाते रहे बाराती, बिना खाए लौटे

Sun, 06 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 06 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

कस्बा शहजादपुर के कुछ गांवों में मक्खी की समस्या इस कदर गंभीर हो चुकी है, इसका असर अब गांवों के लोगों की रिश्तेदारियों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री के खुले दरबार में मुद्दा उठने के बावजूद भी यहां दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिली है। सबसे बड़ी विडंबना तो यह हो गई कि विगत दिवस इसी समस्या की वजह से कस्बे के एक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में खाने पर मक्खियों के हमले की वजह से दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात में खाना ही नहीं खाया। उन्होंने गांव में दुल्हन व दूल्हे के जल्द फेरे करवाए और वहां से बिना खाए-पिए चलते बने। वधु पक्ष वालों के साथ-साथ पूरे गांवों को इससे भारी परेशानी उठानी पड़ी और विवाह के दौरान और उपरांत सभी ग्रामीणों ने अंबाला प्रशासन को जमकर कोसा।

विज्ञापन

काबिलेगौर है कि बिलासपुर, कक्कड़माजरा, बपौली, चैतान, बड़ागढ़, कलालमाजरी समेत आसपाल गांवों के बिल्कुल साथ पोलट्री फार्म होने की वजह से इन गांवों में मक्खियों की बहुत ज्यादा समस्या है। लोग घरों में चैन से नहीं रह सकते और खाने का सामान न तो खुले में रख सकते हैं और न खुले में बैठकर खा सकते हैं।

पिछले दिनों इन्ही गांवों में से एक गांव में नारायणगढ़ से एक बारात पहुंची। 

विज्ञापन

गांव में लड़की शादी थी, बकायदा बरातियों के लिए शानदार पकवान बनाए गए और उनकी दावत के लिए लंच के साथ-साथ नाश्ते का भी इंतजाम किया गया। लेकिन जैसे ही बारात पहुंची और खाना लगाया गया, तभी मक्खियों ने वहां हमला बोल दिया। खाने के सामान पर मक्खियां इस कदर भिनभिनाने लगी कि अधिकतर बारातियों ने अपनी-अपनी खाने की प्लेटें वहीं छोड़ दी और वे बिना खाना खाए विवाह संपन्न करवाकर दुल्हन लेकर चले गए। जब तब बाराती गांव में रहे, मक्खियों से खासे परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने पोलट्री संचालकों व प्रशासन के खिलाफ  कई बार धरना- प्रदर्शन कर चुके हैं।  ग्रामीण फकीर चंद, इन्द्र पाल, डा. ओम प्रकाश, रवि, मान सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, सिंग राम, महिंद्र सिंह, जगमाल, सोनू, गुरनाम सिंह आदि ने बताया कि लगभग छह साल पहले गांवों के के नजदीक पोल्ट्री फार्म लगने की वजह से हालात खराब हुए हैं। गांव के हालत तो ऐसे है कि खाना पकाना व खाना खाना दुश्वार हो गया। 


अफसरों के निर्देश भी बेअसर

उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पहले पोल्ट्री फार्म संचालकों की एक बैठक एसडीएम नारायणगढ़ ने बुलाई थी जिसमें उसने क्षेत्र के सभी संचालकों को पोल्ट्री फार्मो में साफ सफाई रखने व समय पर मक्खीमार दवाई का प्रयोग करने व अन्य कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए थे। परंतु एसडीएम द्वारा दिए गए निर्देशों को दो चार दिन तक पालन करने के बाद पोल्ट्री फार्मो ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है, एसडीएम के आदेशों की अब सरेआम अवहेलना कर रहे है।


आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

नारायणगढ़ की एसडीएम रूचि सिंह का कहना है कि क्षेत्र क ा जो भी पोल्ट्री फार्म संचालक आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed