फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flies were found buzzing on sweets in the factory

Ambala News: फैक्टरी में मिठाइयों पर भिनभिनातीं मिलीं मक्खियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Flies were found buzzing on sweets in the factory
अंबाला। सीएम फ्लाइंग ने शहजादपुर के बपोली गांव के एक मकान में मिठाइयां बनाने की फैक्टरी पर वीरवार को छापा मार कर सैंपल भरे ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें रसगुल्ले, गुलाब जामुन, पनीर आदि खुले में रखे दिखाई दिए। सभी पर मक्खियां भिनभिना रही थी। टीम ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। टीम ने छापामारी सुबह छह बजे की।

टीम ने जब फैक्टरी संचालक से मिठाइयां बनाने का लाइसेंस मांगा तो वो भी नहीं मिला था। सैंपल लेने के बाद टीम रवाना हो गई। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उसके बाद टीम ने एक पुराने मामले की जांच करते हुए मुलाना के धरौड़ा गांव में भी गुड व चक्कर बनाने वाली फैक्टरी में दबिश देकर उनका रिकॉर्ड खंगाला। इस टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर राजबीर, सब इंस्पेक्टर परविंद्र, एएसआई जनक राज, हेड कांस्टेबल बलजिंद्र, फूड सेफ्टी ऑफिसर आजाद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed