Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five thousand people will celebrate Chhath in polluted water

Ambala News: लंबी माहवारी बन रही कैंसर में इजाफे का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will celebrate Chhath in polluted water
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के बगन में बना अटल कैंसर केयर सेंटर। संवाद
अंबाला सिटी। बीते कुछ वर्षों से पुरुषों के बजाय महिलाओं में योनी के कैंसर के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण महिलाओं में समय से पहले माहवारी शुरू होना बताया जा रहा है। कैंसर विशेषज्ञ बताते हैं कि पहले 13 वर्ष की उम्र में बच्चियों को माहवारी शुरू होती थी, लेकिन अब 10 वर्ष की आयु में शुरू हो रही है। दूसरी तरफ माहवारी समाप्त होने की उम्र भी पहले से तीन वर्ष बढ़ गई है। यही कारण है कि अधिक लंबा माहवारी समय होने के कारण योनि के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

तंबाकू और धूम्रपान से पुरुष भी चपेट में
महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी कैंसर बढ़ रहा है। मगर पुरुषों में सबसे अधिक ओरल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। जो कि तंबाकू और धूम्रपान के कारण बढ़ रहे हैं। हालांकि पुरुषों में भी स्तन व अन्य कैंसर होता है। लेकिन उनके मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। समय पर जांच करवाई जाए तो कुछ हद तक कैंसर से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बढ़ रही कैंसर मरीजों की ओपीडी
अंबाला छावनी में बने अटल कैंसर केयर में प्रत्येक वर्ष कैंसर मरीजों की ओपीडी बढ़ती जा रही है। वर्ष 2021 से 2022 तक जिला अंबाला में 14500 मरीज, वर्ष 2022 से 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 22500 हो गया। इस वर्ष अभी तक 15000 मरीज अपनी जांच करवाने के लिए कैंसर केयर में आ चुके हैं। इस वर्ष यह आंकड़ा 30 हजार से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अटर कैंसर केयर में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तरांचल से भी मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। यहां पर मैमोग्राफी, एंडोस्कोपी, पेट स्कैन और अन्य जरूरी टेस्ट निशुल्क करवाए जाते हैं। जिस भी मरीज को कोई भी बीमारी या समस्या जैसे गले में गांठ, बच्चेदानी में गांठ, स्तन में गांठ, बिना किसी दर्द के माहवारी आना, जख्म का लंबे समय तक न भरना हो ताे उसे तुंरत अपनी जांच करवानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार मिले तो कैंसर को काफी हद तक हराया जा सकता है।
-डॉ. यशपाल वर्मा, कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, अटल कैंसर केयर, अंबाला छावनी।
ये रहती है सर्वाइवल दर
कैंसर मरीज को स्टेज के आधार पर सर्वाइवल दर तय होती है। स्टेज एक में 90 प्रतिशत, स्टेट दो में 70 से 80 प्रतिशत, स्टेज तीन में 50 से 60 प्रतिशत और स्टेज चार में सबसे कम सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत तक ही सर्वाइवल दर रहती है।

खानपान और अनुवांशिक भी है कारण
महिलाओं में स्तन और योनी के कैंसर का मुख्य कारण खानपान में कमी और अनुवांशिक भी हो सकता है। युवा अवस्था से ही जो महिलाएं अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखती उनमें यह समस्या देखने को मिलती है। इसके साथ ही परिवार अगर किसी अन्य महिला को योनी का कैंसर रहा हो तो बच्चों में भी कैंसर का खतरा बना रहता है। इसी प्रकार पुरुषों में भी जैनेटिक कारण से कैंसर की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed