फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five players got yellow belt in karate

कराटे में पांच खिलाड़ियों को मिली यलो बेल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five players got yellow belt in karate
अंबाला। अंबाला के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने छावनी के इंदिरा पार्क में रविवार को कराटे बेल्ट ग्रेडिंग सेरेमनी में भाग लिया। इसमें पांच खिलाड़ियों को यलो बेल्ट मिली। योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा पास की। सेरेमनी में जिले के लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनमें से 15 खिलाड़ी पास हुए। जिन्होंने कराटे की बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शीतोरियू कराटे एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के मुख्य प्रशिक्षक पंकज डोगरा व सह प्रशिक्षक व मुख्य प्रशिक्षक अंबाला प्रीति शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इनमें यलो बेल्ट परीक्षा आयान टिंडल लोर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अमायरा अरोड़ा रिवरसाइड डीएवी स्कूल, तन्नू राजकीय स्कूल बब्याल, गुरांश एसडी विद्या स्कूल और अंकित बीडीसी के छात्रों ने पास की।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑरेंज बेल्ट परीक्षा में रोहन गांधी स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल और नितीश कुमार राजकीय स्कूल बब्याल ने पास की। ग्रीन बेल्ट की परीक्षा रितिशा शर्मा कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल के छात्र ने पास कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। ब्राउंज बेल्ट की परीक्षा विराट श्रीवास्तव एसडी विद्या स्कूल ने पास की। कोच प्रीति शर्मा व पंकज डोगरा ने बताया कि सभी बच्चों को आत्मरक्षा की बेहतरीन तकनीकों का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed