{"_id":"6786c625494e36f464055135","slug":"five-new-coaches-received-before-bargarh-stadium-handover-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135996-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बड़ागढ़ स्टेडियम हेंडओवर से पहले मिले पांच नए कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बड़ागढ़ स्टेडियम हेंडओवर से पहले मिले पांच नए कोच
विज्ञापन
शहजादपुर में बना मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम: संवाद
अंशु शर्मा
अंबाला। शहजादपुर के बड़ागढ़ में बनकर तैयार हुए स्पोर्ट्स मॉडर्न स्टेडियम के हेंडओवर होने से पहले ही कोचों की संख्या पूरी हो गई है। अभी तक कुल आठ कोच की स्टेडियम में तैनाती कर दी गई है। पहले तीन कोच अंबाला कैंट से गए थे। अब पांच नए कोच ओर इस मैदान को मिले हैं। इसमें पंचकूला से स्वीमिंग कोच मुकेश, कुरुक्षेत्र से वालीबॉल कोच शिव कुमार, पंचकूला से कुश्ती कोच विचित्र धहिया और पंचकूला से ही हॉकी की महिला कोच रेणु बाला व कैथल से कबड्डी कोच सुरेंद्र दत्त शामिल है।
इससे पहले अंबाला कैंट से हॉकी कोच अमनदीप, एथलेटिक्स कोच प्रवीण व बास्केबॉल कोच सतीश हुड्डा की ड्यूटी बड़ागढ़ स्टेडियम में लगाई गई थी। दरअसल, लंबे समय से स्टेडियम के लिए कोच की डिमांड की जा रही थी। इसको लेकर मुख्यालय से पत्राचार भी चल रहा था। अब आसपास के गांवों के खिलाड़ियों के लिए बढ़ी सौगात है।
बिजली मीटर लगने का चल रहा काम
दरअसल, बड़ागढ़ गांव में करीब नौ करोड़ की लागत से मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार तो हो गया है लेकिन अभी बिजली का मीटर नहीं लगा है। इस कारण खेल विभाग के हेंडओवर नहीं हुआ है। मीटर लगाने के साथ-साथ तारें डालने का काम चल रहा है। इस काम के पूरा होते ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से स्टेडियम को खेल विभाग के हेंडओवर करने की तैयारी की जाएगी। दरअसल, यह स्टेडियम 2019 में बनना शुरू हुआ था लेकिन छह सालों से अधर में लटका हुआ था, जो अब बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
बड़ागढ़ की पंचायत ने उठाई है फुटबॉल मैदान बनाने की मांग
इस स्टेडियम में हॉकी का मैदान है। इसके लिए खेल विभाग की तरफ से खेल नर्सरी भी दी गई है। जबकि बड़ागढ़ की पंचायत ने इसमें फुटबॉल का मैदान उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि मैदान की जगह पर पहले फुटबॉल का मैदान ही था। गांव के बच्चे व युवा फुटबॉल खेला करते थे। मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम का काम शुरू होने से पहले फुटबॉल मैदान बनाने की बात हुई थी लेकिन अब हॉकी का मैदान तैयार किया गया है। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने नारायणगढ़ के एसडीएम सहित अंबाला के जिला खेल अधिकारी को भी पत्र सौंपा है।
बड़ागढ़ स्टेडियम में बिजली के मीटर लगवाने का काम चल रहा है। कोच भेजे गए है। जल्द ही इसे खेल विभाग के हेंडओवर किया जाएगा। हॉकी की खेल नर्सरी भी शुरू की गई है।
राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला