फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five lakh cheated from businessman in the name of buying land

जमीन खरीदने के नाम पर कारोबारी से पांच लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five lakh cheated from businessman in the name of buying land
जीरकपुर में डेढ़ एकड़ जमीन का छह करोड़ में सौदा हो गया और बयाने के तौर पर दिल्ली के कारोबारी ने पांच लाख रुपये भी दे दिए। लेकिन जब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी पाए गए। कारोबारी ने इस मामले की शिकायत मई 2021 में एसपी अंबाला से की थी। शिकायत के सात महीने बाद कैंट थाने में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली का निवासी है। उसका दिल्ली में अपना कारोबार है। उसकी बहन अंबाला के गांव बलाना में ब्याही हुई है। बच्चे भी चंडीगढ़ में पढ़ रहे हैं। इस कारण उसका गांव बलाना और चंडीगढ़ में आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

शिकायत में उसने बताया कि वह मोहाली के रानी माजरा में रहने वाले भूपिंद्र सिंह को पहले से जानता है, क्योंकि नवंबर 2020 में उसने भूपिंद्र से उसकी पुश्तैनी जमीन गांव हंगौली, पंचकूला में खरीदी थी। इस कारण भूपिंद्र से उसकी अच्छी जान पहचान थी। भूपिंद्र ने उसे अपने आपको प्रॉपर्टी डीलर बताया था। 16 फरवरी को भूपिंद्र ने वीना शर्मा निवासी अंबाला शहर से एक इकरार नामा मौजा गांव सिंघपुरा तहसील जीकरपुर, जिला मोहाली पंजाब नगर निगम मोहाली में किया। इसमें 6 बीघा 7 बिसवा भूमि का सौदा 6 करोड़ रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीना शर्मा ने खुद को भूमि का मालिक बताया। इस संबंध में वीना शर्मा ने जरूरी दस्तावेज भी दिखाए। इस पर असल मालिक सुरजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह का नाम भी लिखा हुआ था। इकरारनामा के अनुसार 16 फरवरी को उसने वीना शर्मा को पांच लाख रुपये दिए थे। इसमें से चार लाख रुपये नकद व 1 लाख रुपये वीना शर्मा के खाता में डाले थे। 2 मार्च को जब वह उपरोक्त भूमि को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए लेकर गया था तो वहां पर उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि उपरोक्त भूमि के असल मालिक में से एक मालिक पिछले तीन साल से विदेश में है और उनके साथ वीना शर्मा, भूपिंद्र सिंह व एक अन्य नामालूम महिला ने जालसाजी से नकली दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी की है।
इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने आपको उपरोक्त भूमि का केयर टेकर बताया व एक असल मालिक निवासी पटियाला से उसकी फोन पर बात करवाई। महिला ने अपना नाम सुखजीत कौर बताया और कहा कि उन्होंने किसी को भी अपनी उपरोक्त भूमि की पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं दी है और जिन व्यक्तियों ने भी उससे उपरोक्त भूमि का इकरार नामा किया है, वह नकली व फर्जी है। इसके बाद जब दिल्ली निवासी कारोबारी कुलवंत सिंह ने वीना शर्मा से फोन पर बात की तो उसने अपना फोन बंद कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने जब प्रॉपर्टी डीलर भूपिंद्र सिंह से बात की तो उसने भी बात करने से मना कर दिया और उसे फोन पर परेशान न करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुलवंत सिंह ने बताया कि वीना शर्मा, भूपिंद्र सिंह व एक अन्य नामालूम महिला ने जालसाजी के तहत उपरोक्त भूमि की असल मालिक सुरजीत कौर के फर्जी अंगूठा लगाकर नकली दस्तावेजों के सहारे उसके साथ पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed