फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five Ayurvedic dispensaries will be built in villages, villagers will get benefits

Ambala News: गांवों में बनेंगी पांच आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Five Ayurvedic dispensaries will be built in villages, villagers will get benefits
अंबाला सिटी। आयुर्वेदिक उपचार की ओर बढ़ते रुझान के चलते विभाग ने अंबाला के गांवों में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से पिछसे सप्ताह पांच जगहों के लिए डिस्पेंसरी बनवाने की मांग भेजी गई है। जिससे लोगों को उपचार के लिए दूरदराज के क्षेत्र में तक नहीं जाना पड़ेगा। डिस्पेंसरी के लिए अलग से आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त और कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। जिला अंबाला में रोजाना 800 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक केंद्रों में आते है।
विज्ञापन




-------------

यहां पर बनेगी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी

अंबाला के गांव डेरा, तंदवाल, संभालखा, दुखेड़ी, जटवाड़ के लिए मांग भेजी गई है। एक डिस्पेंसरी के लिए 25 लाख का बजट बनाया गया है। लोगों की मांग के बाद ही डिस्पेंसरी बनाई जाती है।ग्रामीण क्षेत्रों में छह किलोमीटर के दायरे में पांच हजार की जनसंख्या के लिए एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बनाई जाती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना आने वाले मरीजों के आधार पर भी डिस्पेंसरी बनाई जाती है।
विज्ञापन

--------------

13 चिकित्सक आएंगे
पांच डिस्पेंसरी के लिए विभाग 13 आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त करेगा। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। एक डिस्पेंसरी पर एक चिकित्सक व चार अन्य स्टाफ होते है। विभाग को डिस्पेंसरी बनने के लिए 2017 की पॉलिसी के नियमानुसार ही काम करना पड़ता है।फिलहाल विभाग के पास पीएचसी और सीएचसी में भी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी चल रही हैं। इसके लिए अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 25 डिस्पेंसरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विभाग की ओर से मांग के आधार पर डिस्पेंसरी के आवेदन भेजा जाता है। जिन क्षेत्रों में आयुष पॉलिसी के नियम व शर्तें पूरी होती हैं। वहां पर ही डिस्पेंसरी निर्माण के लिए मंजूरी मिलती। हमारी ओर से फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों लिए पांच डिस्पेंसरी की मांग कि गई है।

डॉ शशिकांत, जिला आयुर्वेद अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed