फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First Women bank open in Ambala

अंबाला में खुला पहला महिला बैंक

Sat, 30 Nov 2013 04:32 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 30 Nov 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
First Women bank open in Ambala
अंबाला में महिला डाकघर खुलने के बाद अब एसबीआई ने शुक्रवार को महेश नगर में महिला बैंक की शाखा की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


शाखा में पांच महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग कार्य करेंगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को मेजर जनरल एस श्रीधर की पत्नी एस वैजयंती ने की, जबकि बैंक के महाप्रबंधक स्नेहदीप अग्निहोत्री इस दौरान मौजूद रहीं।

इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसका मकसद महिलाओं को बेझिझक बैंकिंग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि महिलाएं बैंकों में आने से कतराती हैं, जबकि पुरुष कर्मचारी होने के कारण झिझक महसूस करती थीं।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने यह कदम उठाया है। अंबाला में यह पहली शाखा है। उद्घाटन अवसर पर मौजूद महिलाओं को बैंक की होम लोन, ऑनलाईन बैंकिंग आदि सेवाओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बिपन गुप्ता ने आश्वासन दिलाया कि महिला शाखा की ओर ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान की जाएगी।

यह स्टाफ है बैंक में
मैनेजर : गीता चावला
अकाउंट आफिसर : माधवी शर्मा
सहायक : पूजा वर्मा, ज्योति, मीनू

सीसीटीवी कैमरों की रहेगी निगरानी
बैंक की इस महिला शाखा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके। इससे जहां कर्मचारी सतर्क रहेंगे, वहीं ग्राहकों की गतिविधियां भी कैमरों में कैद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed