फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First to third class will start from Monday, facility of online studies will continue

कोविड नियमों का पालन करते हुए सोमवार से शुरू होगी पहली से तीसरी कक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई की जारी रहेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
First to third class will start from Monday, facility of online studies will continue
डेढ़ साल बाद स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा की पढ़ाई 20 सितंबर सोमवार से शुरू हो जाएगी। स्कूल अध्यापक सहित अन्य स्टाफ के आने का समय सुबह 8.30 से लेकर दोपहर 1.30 तक होगा, वहीं बच्चों के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला की तरफ से लिखित आदेश जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्यवक, खंड शिक्षा अधिकारी व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेजे दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से स्कूलों में सामाजिक दूरी के साथ सभी कोविड नियमों के पालन के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों, अभिभावकों और छात्रों को जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो भी जारी की गई है। इसके अलावा ये निर्देश भी दिए गए हैं कि ऐसे छात्र जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति रहेगी। छात्र अपने माता-पिता की लिखित अनुमति मिलने पर ही विद्यालय में पढ़ने के लिए बुलाए जाएंगे। छात्रों की स्कूल में उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी तथा न ही इस बारे छात्रों पर किसी प्रकार का दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नियमों का करेंगे पालन
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए आदेशों की प्रति मिल गई है। पहली कक्षा से तीसरी कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल में नियमानुसार व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। सामाजिक दूरी सहित अन्य सभी प्रबंध किए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश बत्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड।
ऑनलाइन भी जारी रहेगी पढ़ाई
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए आदेश के संबंध में बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया है। अभिभावकों की अनुमति के साथ बच्चे स्कूल आ सकते हैं। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षित करने का कार्य पूर्व की भांति अब भी जारी रहेगा। सभी छोटी कक्षाओं को संक्रमण मुक्त किया गया है। कक्षा लगाते समय कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

नील इंदरजीत कौर संधू, प्राचार्य, द एसडी विद्या स्कूल।
दिए हैं निर्देश
निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के तहत कक्षा पहली से तीसरी के स्कूल 20 सितंबर से खुल जाएंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित मौलिक शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्राचार्य को इसकी जानकारी दे दी गई है। बच्चों को पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा मिलती रहेगी। यह आदेश सरकारी स्कूल के साथ प्राइवेट के लिए भी मान्य होंगे। कोई भी स्कूल जबरदस्ती बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
अनूप जाखड़, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed