{"_id":"688bc58fd6055e323f0a266b","slug":"first-the-trees-will-be-removed-and-then-the-construction-work-of-the-bus-stand-will-begin-ambala-news-c-36-1-sknl1003-147058-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पहले हटेंगे पेड़ फिर शुरू होगा बस स्टैंड का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पहले हटेंगे पेड़ फिर शुरू होगा बस स्टैंड का निर्माण कार्य
विज्ञापन
नारायणगढ़ बस स्टैंड परिसर में पीछे की ओर लगे पेड़ जिन्हें जल्द ही हटवाया जाएगा। स्वयं
अंबाला। नारायणगढ़ में बनाए जाने वाले नए बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी ओर समय लगना है। अब बस स्टैंड परिसर में खडे़ पेड़ रोडवेज के अधिकारियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। विभाग की ओर से बस स्टैंड से इन पेड़ों को हटवाने के लिए वन विभाग से पत्राचार किया है। वन विभाग की टीम परिसर में लगे पेड़ों का एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को सौपेंगा। इसके बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
बस स्टैंड परिसर में लगे हैं 42 पेड़
नारायणगढ़ बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी समय लग रहा है। सबसे पहले परिसर में लगे करीब 42 पेड़ों को हटाया जाना है, इसके अलावा पुराने बस स्टैंड के जर्जर भवन को भी ध्वस्त किया जाना है। इन पेड़ों के हटने के बाद भी बस स्टैंड पर काम शुरू हो सकेगा। इन पेड़ों को वन विभाग की ओर से हटाया जाना है। इसके के लिए वन विभाग की टीम नारायणगढ़ बस अड्डे का दौरा भी कर चुकी है लेकिन वन विभाग की और से पेड़ों की कटाई का एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया गया है। एस्टीमेट आने के बाद ही इनकी कटाई का कार्य शुरू होगा।
10 करोड़ 54 लाख 52 हजार से होगा बस स्टैंड का निर्माण
नारायगढ़ का पुराना बस स्टैंड जर्जर हो चुका है। इसकी जगह 12 काउंटर का नया और आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाना है। करीब 10 करोड़ 54 लाख 52 हजार रुपये की लागत से इस बस स्टैंड का निर्माण किया जाना है। जो दो मंजिला होगा, यहां पर चालक और परिचालकों के लिए आराम करने के लिए कक्ष,महिला और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग प्रतीक्षालय, दिव्यांग शौचालय, दो पुरुष शौचालय, दो महिला शौचालय, लिफ्ट, एटीएम मशीन, दुकानें, कार्यालय, कमरे, बनाए जाने हैं
विज्ञापन
नारायणगढ़ बस स्टैंड परिसर में लगे 42 पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग की टीम संपर्क किया गया है। जल्द ही वन विभाग की ओर से पेड़ों को हटाने का एस्टिमेट दिया जाएगा इसके बाद जल्द ही पेड़ों को हटाकर बस अड्डे का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
- सुरेद्र, भवन लिपिक, अंबाला डिपो।