फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First director did not reach, now preparations for new appointment

Ambala News: नहीं पहुंचे पहले डायरेक्टर, अब नई नियुक्ति की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
First director did not reach, now preparations for new appointment
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र के लिए नियुक्त पहले डायरेक्टर जोधपुर निवासी डॉ. राकेश कुमार वैश ने अस्पताल में ज्वाइनिंग के लिए दिलचस्पी ही नहीं दिखाई है। दो माह पहले वह एक बार अस्पताल का दौरा करके भी गए थे लेकिन दोबारा नहीं आए। दो माह से स्वास्थ्य विभाग को उनके आने का इंतजार था। अब विभाग ने नए डायरेक्टर की नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा कैंसर मरीजों को बड़ी राहत पहुंचाते हुए विभाग ने डायरेक्टर के अलावा कैंसर के 6 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन डॉक्टरों में रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट, सर्जिकल ऑकोलॉजिस्ट व मेडिकल ऑकोलॉजिस्ट दो-दो नियुक्त होंगे। इस तरह से छह डॉक्टर नियुक्त होंगे। बता दें कि नए डायरेक्टर की नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी। जबकि डॉक्टरों की नियुक्ति कांट्रेक्चुअल बेसिस अंडर आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत होगी।
विज्ञापन

----

छह डॉक्टरों की नियुक्ति से ओपीडी में पूरे सप्ताह मिल सकेंगे ऑकोलॉजिस्ट

अटल कैंसर केयर केंद्र में अभी तक केवल एक ही ऑकोलॉजिस्ट है और वो भी यमुनानगर से आते हैं। सप्ताह में केवल तीन दिन ही अस्पताल में होते हैं। ऐसे में नए डॉक्टरों की नियुक्ति से ओपीडी में पूरे सप्ताह बैठने वाले डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही बड़े-बड़े कैंसर के ऑपरेशन भी रफ्तार पकड़ेंगे। बता दें कि कैंसर सेंटर में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें है। हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान व हिमाचल से भी मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन

----
डायरेक्टर के अलावा छह नए ऑकोलॉजिस्ट जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे। ऐसे में कैंसर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
डॉ. यशपाल, एसएमओ, अटल कैंसर केयर केंद्र
------
डायरेक्टर नियुक्त हुए डॉक्टर ने अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने फिर डायरेक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से कैंसर के मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। यहीं कारण है कि चार राज्यों के मरीज अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed