फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First counseling is over, 541 seats filled in both government polytechnics

Ambala News: पहली काउंसलिंग खत्म, दोनों राजकीय पॉलीटेक्नीक में भरीं 541 सीटें

Tue, 22 Jul 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Jul 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
First counseling is over, 541 seats filled in both government polytechnics
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में सोमवार को पहली काउंसलिंग खत्म हो गई। सोमवार को आखिरी दिन दाखिला लेने के लिए सुबह से शाम तक अभ्यर्थी पहुंचे। पहली काउंसलिंग में दोनों संस्थानों में 541 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहली काउंसलिंग में 8 कोर्स की कुल 630 सीट के मुकाबले 504 सीट आवंटित हुई थी। इन आवंटित सीट में से 356 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिलाा बहुतकनीकी संस्थान में कुल 480 सीट में से 229 सीट आवंटित हुई थी। इनमें से 185 सीट पर अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। अब 23 से 26 जुलाई तक दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग चलेगी। इस काउंसलिंग का परिणाम 28 जुलाई को जारी होगा। जिसमें अभ्यर्थी सीट विकल्प भरेंगे।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया, वह दूसरी काउंसलिंग में पसंदीदा सीट ही भरें
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पहली काउंसलिंग में दाखिला मिल चुका है, लेकिन वह अभ्यर्थी अपनी मिली हुई सीट से संतुष्ट नहीं है या जिन अभ्यर्थियों सीट नहीं मिली है, वह दूसरी काउंसलिंग में भाग लें। अगर किसी विद्यार्थी को द्वितीय काउंसलिंग में सीट मिल जाती है और उस अभ्यर्थी ने पहली काउंसलिंग में सीट पर दाखिला ले लिया है और फीस भी जमा करवा दी है तो दूसरी काउंसलिंग में दाखिला मिलने पर पहले वाली सीट ऑटोमेटिक रद्द हो जाएगी। सभी को चाहिए दूसरी काउंसलिंग में वही कोर्स भरें जो उनको पहली काउंसलिंग में मिले हुए कोर्स से ज्यादा पसंद हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में आज जारी होगी तीसरी राउंड की मेधा सूची
जिले की सभी राजकीय आईटीआई में 22 जुलाई को तीसरे राउंड की मेधा सूची जारी होगी। इस सूची में विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी। अभी तक दो मेधा सूची जारी हो चुकी हैं। इन मेधा सूची में बचने वाले सीट पर तीसरी सूची जारी होगी। 22 जुलाई को सूची जारी होने के बाद 22 से 26 जुलाई तक दस्तावेज लेकर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना होगा। सूची में आए संस्थानों में दस्तावेज की जांच के बाद दाखिला दिया जाएगा। दस्तावेज सही होने पर 22 से 27 जुलाई तक ही अभ्यर्थी फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
ब्रांच जारी सीट दाखिला लिया
आर्किटेक्चर 51 27

ऑटोमोबाइल 50 33

सिविल 100 68

कंप्यूटर 64 50

इलेक्ट्रिकल 60 44

इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन 52 30

मेकेनिकल 122 93

प्लास्टिक 44 11
-----
कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में इतने हो चुके दाखिले
ब्रांच जारी सीट दाखिला लिया
कंप्यूटर 76 56
ईसीई 06 04
एफएए 46 40
एलआईएस 04 04
एमएलटी 56 43
ओएमसीए 41 38
कुल 229 185
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed