फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First beaten in front of the house then in the hospital, case filed against 10 people, Ambala

पहले घर के सामने फिर अस्पताल में पीटा, 10 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
First beaten in front of the house then in the hospital, case filed against 10 people, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। घर के सामने दीवार को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। जब वे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों को पीटा गया। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई। ग्वाल मंडी की घटना के करीब 7 दिन बाद अब पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया है।
हादसे में तुलसी राम और उनके बेटे विकास को, तुलसी राम की पत्नी और उनके भाई को चोटें लगी थी। तुलसी राम की शिकायत पर विजय कुमार, रानी, कालाराम, अमर, अजय, ललिता राम, शुभम, पोंटी, सूरज और श्यामा को नामजद किया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। झगड़े में डंडों व तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

तुलसी राम के अनुसार आरोपी पड़ोसी हैं। वे घर के सामने दीवार खड़ी करना चाहते हैं, उसने इसका पंचायत में भी विरोध किया था। इसी बात पर 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे आरोपियों ने उनपर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। जब बेटा विकास बचाने आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां भी उससे मारपीट की गई। बता दें कि इस मामले में इससे पहले शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों पर भी पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। विकास इस समय चंडीगढ़ -32 अस्पताल में भर्ती है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। अब तक विकास की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि इस वारदात में दूसरे पक्ष के भी करीब 4 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed