फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firozpur-Delhi Vande Bharat fare more than doubles, 186 seats vacant due to lack of passengers

Ambala News: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का दोगुना से भी अधिक किराया, यात्री न मिलने से 186 सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Firozpur-Delhi Vande Bharat fare more than doubles, 186 seats vacant due to lack of passengers
फिरोजपुर से दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन नंबर 26462 के कोच में खाली सीटें। संवाद
अंबाला। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल रहे। शुक्रवार को भी ट्रेन में कुल 186 सीटें खाली रहीं, जिनमें चेयरकार श्रेणी की लगभग 148 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी की लगभग 38 सीटें खाली रहीं। अब खाली सीटों को भरने के लिए रेलवे ने बीच रास्ते के स्टेशनों पर वंदे भारत को रोकने का फैसला किया है। इस ट्रेन का संचालन 8 नवंबर 2025 को हुआ था। ट्रेन में खाली सीटें रहने का सबसे बड़ा कारण किराया है जोकि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले दोगुना है। वंदे भारत में फिरोजपुर से दिल्ली तक एसी चेयरकार का किराया 1425 रुपये है जबकि मेल व एक्सप्रेस में यह किराया 675 रुपये है।
विज्ञापन


रेलवे को यह लेना पड़ा निर्णय
अब वंदे भारत एक्सप्रेस का पंजाब के बरनाला स्टेशन पर रोका जाएगा। यह प्रायोगिक ठहराव शुक्रवार से आरंभ हो गया है और रेलवे ने क्रिस साफ्टवेयर में भी ट्रेन के ठहराव व समय सारिणी की जानकारी प्रदान कर दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ठहराव 20 फरवरी से प्रभावी हो गया है। बीच रास्ते वंदे भारत का ठहराव दोनों दिशाओं में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, पटियाला, धूरी, बरनाला, बठिंडा व फरीदकोट स्टेशनों पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह रहेगी समय सारिणी
रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 26462 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन बरनाला स्टेशन पर सुबह 9:59 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10:01 बजे गंतव्य की तरफ रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 26461 दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट बरनाला स्टेशन पर 8:20 बजे पहुंचेगी और 8:22 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट स्टेशन पर दिया था ठहराव
रेलवे ने यात्रियों की कमी को देखते हुए कुछ समय पहले वंदे भारत को फरीदकोट स्टेशन पर भी रोकने के निर्देश दिए थे। ट्रेन नंबर 26462 फिरोजपुर से सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:23 बजे फरीदकोट पहुंचती है और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:25 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो जाती है। वापसी में ट्रेन नंबर 26461 दिल्ली से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10:03 बजे फरीदकोट और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:05 बजे फिरोजपुर की तरफ रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed