फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in old tire warehouse built in SP office premises

एसपी कार्यालय परिसर में बने पुराने टायर के गोदाम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire in old tire warehouse built in SP office premises
दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने पुराने टायर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पुलिस लाइन सड़क से गुजर रहे लोगों को भी तपिश महसूस हो रही थी। वहीं, टायरों में आग लगी होने के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। जो काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने का जैसे ही कर्मचारियों को पता लगा तो पूरी पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में दमकल विभाग के कर्मचारियों को फोन किया गया, वहीं इससे पहले स्वयं पुलिस मुलाजिम आग बुझाने का प्रयास करने लगे, परंतु आग इतनी भयानक थी कि पुलिस मुलाजिम भी कुछ न कर सके। इसके थोड़ी ही देर बार दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और उन्होंने पानी की बौछारें करते हुए आग पर काबू पाया। जब एक गाड़ी से भी आग नहीं बुझी तो दूसरी गाड़ी बुलाई गई, जिन्होंने फोम का छिड़काव करते हुए आग पर काबू पाया। एक घंटे से अधिक समय तक मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed