फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in dhari shah hatti

धारी शाह की हट्टी में लगी आग, नुकसान

Mon, 06 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
 सदर बाजार स्थित बड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर धारी शाह दी हट्टी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


जिस वजह से काफी नुकसान हो गया। इस आग में काफी संख्या ड्राई फ्रूट की बोरियां, देसी दवाओं की खेप, करियाना सामान, घी व अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मिलकर आग को काबू किया।

मालिक धर्मेंद धमीजा ने बताया कि रात को वे लोग अपना डिपार्टमेंटल स्टोर ठीक ठाक बंद करके गए थे। लेकिन आधी रात को उनके हकीम शकुला ने बताया कि स्टोर में से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और डिपार्टमेंटल स्टोर खोलकर अंदर घुसी।

मगर अंदर धुएं के गुबार की वजह से काफी दिक्कत हुई। मगर देखते ही देखते आग की लपटे उठनी लगी। फायर ब्रिगेड की करीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया। बताया जा रहा है अंदर घी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आग पर काबू पाने में थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आग को ज्यादा भड़कने से पहले ही फायर बिग्रेड कर्मियों ने काबू पा लिया। यदि आग ज्यादा लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि आसपास दर्जनों दुकानें है, जो साथ-साथ ही सटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed