फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire department alert, four wheelers banned in markets

Ambala News: दमकल विभाग अलर्ट, बाजारों में चाैपहिया वाहनों पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Fire department alert, four wheelers banned in markets
अंबाला सिटी। त्योहारों के चलते आए दिन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जगह-जगह बाजारों में स्टालें लग गए हैं। लोग भी भारी संख्या में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में आग की घटनाओं को देखते हुए दमकल विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही गाड़ियों को भी तैयार कर लिया गया है। कपड़ा मार्केट में कई बार आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में त्योहारों के चलते यह इंतजाम किए गए हैं। इधर कपड़ा मार्केट में भी चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने के लिए चार नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर चाैपाहिया वाहनों को शाम सात बजे के बाद ही आने दिया जाएगा। नाकों पर पुलिस और गृह सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।
विज्ञापन

विभाग के पास छोटी बड़ी 16 गाड़ियां
दमकल विभाग के पास अंबाला सिटी में छोटी-बड़ी 16 गाड़ियां हैं। गाड़ियों के लिए दो फायर अधिकारी, वहीं 21 फायर मैन उपलब्ध हैं। फायर मैन ही ड्राइवर का काम देख रहे हैं। विभाग ने फिलहाल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गाड़ियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। कर्मचारियाें को भी 12- 12 घंटे की शिफ्ट में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के चारों ओर लगाए नाके
कपड़ा मार्केट के उपप्रधान मोहन गोयल ने बताया कि मार्केट में जाम की स्थिती से निपटने के लिए प्रत्येक दुकानदार को अपना सामान निर्धारित स्थान पर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शुकल कुंड रोड और कांग्रेस भवन रोड पर नाके लगाए हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम सात बजे तक बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगी।

वर्जन
हमने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी गाड़ियों को भी तैयार कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। कर्मचारियों को 12- 12 घंटे की ड्यूटी में तैनात किया गया है।
-तरसेम राणा, मुख्य फायर अधिकारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed